विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: 20 जून से फिर से चलेंगी हटिया-सांकी ट्रेन, टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस का होगा परिचालन, रेलवे ने जारी किया समय-सारणी

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Thu, 16 Jun 2022 09:38 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Jun 2022 09:39 AM (GMT+05:30)

Indian Railways Update रांची रेल मंडल से परिचालित हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर ट्रेन का 20 जून से पुनः परिचालन किया जाएगा। वहीं एक जुलाई से टाटानगर – जम्मू तवी – टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी समय सारणी देखिए...

Indian Railways Update: हटिया-सांकी ट्रेन व टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस का पुन: होगा परिचालन।
Indian Railways Update: हटिया-सांकी ट्रेन व टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस का पुन: होगा परिचालन।

रांची, जासं। Indian Railways Update रांची रेल मंडल से परिचालित हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर ट्रेन का पुनः परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 08607 हटिया – सांकी पैसेंजर ट्रेन 20 जून से प्रतिदिन हटिया से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का हटिया प्रस्थान 06:55 बजे, रांची आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:15 बजे, नामकुम आगमन 07:24 बजे प्रस्थान 07:25 बजे, टाटीसिलवे आगमन 07:39 बजे प्रस्थान 07:40 बजे, मेसरा आगमन 07:53 बजे प्रस्थान 07:55 बजे, हुंदुर हॉल्ट आगमन 08:07 बजे प्रस्थान 08:09 बजे, झंझीटोली हॉल्ट आगमन 08:20 बजे प्रस्थान 08:22 बजे एवं सांकी आगमन 08:50 बजे होगा ।

ट्रेन संख्या 08608 सांकी – हटिया पैसेंजर ट्रेन 20 जून से प्रतिदिन सांकी से प्रस्थान करेगी

ट्रेन का सांकी प्रस्थान 10 बजे, झंझीटोली हॉल्ट आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:12 बजे, हुंदुर हॉल्ट आगमन 10:23 बजे प्रस्थान 10:25 बजे, मेसरा आगमन 10:37 बजे प्रस्थान 10:39 बजे, टाटीसिलवे आगमन 11:09 बजे प्रस्थान 11:10 बजे, नामकुम आगमन 11:21 बजे प्रस्थान 11:22 बजे, रांची आगमन 11:35 बजे प्रस्थान 11:40 बजे एवं हटिया आगमन 12:10 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08617 हटिया - सांकी पैसेंजर ट्रेन 20 जून से प्रतिदिन हटिया से प्रस्थान करेगी

ट्रेन का हटिया प्रस्थान 18:30 बजे, रांची आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:50 बजे, नामकुम आगमन 18:57 बजे प्रस्थान 18:58 बजे, टाटीसिलवे आगमन 19:10 बजे प्रस्थान 19:11 बजे, मेसरा आगमन 19:24 बजे प्रस्थान 19:26 बजे, हुंदुर हॉल्ट आगमन 19:38 बजे प्रस्थान 19:40 बजे, झंझीटोली हॉल्ट आगमन 19:52 बजे प्रस्थान 19:54 बजे एवं सांकी आगमन 20:20 बजे होगा ।

ट्रेन संख्या 08618 सांकी – हटिया पैसेंजर ट्रेन 20 जून से प्रतिदिन सांकी से प्रस्थान करेगी

ट्रेन का सांकी प्रस्थान 20:55 बजे, झंझीटोली हॉल्ट आगमन 21:06 बजे प्रस्थान 21:08 बजे, हुंदुर हॉल्ट आगमन 21:19 बजे प्रस्थान 21:21 बजे, मेसरा आगमन 21:33 बजे प्रस्थान 21:35 बजे, टाटीसिलवे आगमन 22:04 बजे प्रस्थान 22:05 बजे, नामकुम आगमन 22:17 बजे प्रस्थान 22:18 बजे, रांची आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे एवं हटिया आगमन 22:50 बजे होगा।

एक जुलाई से टाटानगर – जम्मू तवी एक्सप्रेस का होगा परिचालन

रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18101/18102 टाटानगर – जम्मू तवी – टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन का पुनः परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर – जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन, एक जुलाई से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को टाटानगर से प्रस्थान करेगी । ट्रेन का टाटानगर प्रस्थान 17:05 बजे, मुरी आगमन 19:10 बजे प्रस्थान 19:15 बजे , रामगढ़ कैंट आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:15 बजे, बरकाकाना आगमन 20:40 बजे प्रस्थान 20:50 बजे होगा तथा ट्रेन का डालटनगंज, चोपन, प्रयागराज, कानपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर होते हुए जम्मू तवी आगमन (तीसरे दिन) 14:10 बजे होगा ।

ट्रेन संख्या 18102 जम्मू तवी – टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन 4 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का जम्मू तवी प्रस्थान 14:20 बजे होगा तथा ट्रेन का अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, चोपन, डालटनगंज होते हुये बरकाकाना आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:10 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 06:23 बजे प्रस्थान 06:28 बजे, मुरी आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:25 बजे एवं टाटानगर आगमन (तीसरे दिन) 09:50 बजे होगा ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।