रांची पहुंचे भारत और वेस्टइंडीज के धुरंधर, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच स्वागत; कल से शुरू होगा अभ्यास सत्र
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें रांची पहुंच गई हैं, जहां 9 अक्टूबर को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। खिलाड़ियों का ...और पढ़ें
HighLights
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें रांची पहुंचीं।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
9 अक्टूबर को होगा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच।
जागरण संवाददाता, रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का रोमांच अब राजधानी में दिखने लगा है। बुधवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीमें अलग-अलग बसों से होटल के लिए रवाना हुईं।
एयरपोर्ट परिसर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खिलाड़ियों के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। टीम बसों के निकलने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के आसपास मौजूद क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह दिखा।

दोनों टीमों के रांची पहुंचने के साथ ही नौ अक्टूबर को होने वाले मुकाबले को लेकर सरगर्मी और बढ़ गई है। मैच में भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे।
क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह
मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। मैच के दिन बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का खुमार पड़ा फीका: लखनऊ से 4 गुना महंगा टिकट, ₹1600 से शुरुआत; सुस्त पड़ी बिक्री
