Move to Jagran APP

हारे तो क्या जोश है हाई: टोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतने से चूकी भारतीय टीम, हॉकी खिलाड़ियों ने कहा- बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

टोक्यो ओलिंपिक में भारत की महिला हाकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पदक जीतने से एक कदम दूर रह गई। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारने के बाद कांस्य पदक के मैच में ग्रेट ब्रिटेन से भारतीय टीम 4-3 से हार गई।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 08:56 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 08:56 AM (IST)
हारे तो क्या जोश है हाई: टोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतने से चूकी भारतीय टीम। जागरण

रांची, [संजीव रंजन] । टोक्यो ओलिंपिक में भारत की महिला हाकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पदक जीतने से एक कदम दूर रह गई। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारने के बाद कांस्य पदक के मैच में ग्रेट ब्रिटेन से भारतीय टीम 4-3 से हार गई। लेकिन टीम ने जिस तरह से अपने खेल का प्रदर्शन किया है उससे ना सिर्फ खिलाडिय़ों का बल्कि हाकी प्रेमियों का भी जोश हाई है। टीम में शामिल झारखंड की निक्की प्रधान व सलीमा टेटे के प्रदर्शन की चारों ओर तारीफ हो रही है।

loksabha election banner

पूर्व ओलिंपियन सिलवानुस डुंगडुंग ने कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है। यहां यह बात महत्वपूर्ण हो जाती है कि कौन बेहतर खेला। हमारी बेटियों ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन पदक से एक कदम दूर रह गई। सलीमा अभी युवा है उसे अभी लंबी दूरी तय करनी है। उसने पहले ओलिंपिक में यादगार प्रदर्शन किया।

भारतीय महिला हाकी टीम की पूर्व सदस्य सावित्री पूर्ति ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक भारत व झारखंड हाकी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। टीम में शामिल सभी बेटियां सही में हीरो है। झारखंड की सलीमा व निक्की तो युवा खिलाडिय़ों की रोल माडल बन गई है। कई युवा खिलाड़ी दोनों की तरह खेल कर भारतीय टीम में शामिल होना चाहती हैैं। दोनों ने ओलिंपिक में शानदार खेल दिखाया।

हाकी झारखंड के सीइओ रजनीश कुमार ने दोनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैच भले ही ग्रेट ब्रिटेन ने जीता हो लेकिन दिल हमारी बहनों ने जीता है। निक्की व सलीमा का नाम आज झारखंड के हर खेल प्रेमियों की जुबां पर है।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एडलिन केरकेट्टïा ने कहा झारखंड में अब सब बच्चों के हाथों में क्रिकेट का बल्ला नहीं बल्कि हाकी स्टिक होगा। निक्की व सलीमा के प्रदर्शन की बदौलत झारखंड में हाकी की लोकप्रियता शिखर पर है। अभी भारत व इंग्लैैंड के बीच क्रिकेट मैच चल रहा है लेकिन लोगों का ध्यान उस मैच की ओर नहीं है बल्कि सभी यह जानने को उत्सुक हैैं कि हमारी बहनों ने कैसा प्रदर्शन किया। यह बताने के लिए काफी है कि राज्य में हाकी के दिन लौट रहा है।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मसीरा सुरीन ने निक्की व सलीमा की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने अच्छा खेल दिखाया। सलीमा जिस तरह खेल रही थी उसे देख यह कोई नहीं कह सकता है कि यह उसका पहला ओलिंपिक है। इतने बड़े मंच का दबाव उस पर जरा सा भी नहीं पड़ा। आने वाले समय में उसका खेल और निखरेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.