Move to Jagran APP

अगले चुनाव में भाजपा को घुसने नहीं देंगे गांवों में : हेमंत

झारखंड संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यक्रम खूंटी में हुआ।

By Edited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 06:05 AM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 06:09 AM (IST)
अगले चुनाव में भाजपा को घुसने नहीं देंगे गांवों में  : हेमंत
अगले चुनाव में भाजपा को घुसने नहीं देंगे गांवों में : हेमंत

रांची, जेएनएन। झारखंड संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को भगवान बिरसा के जन्मस्थल खूंटी जिले के उलीहातू गांव से की। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब झारखंड के आदिवासी-मूलवासी को रोजगार व शिक्षा समेत तमाम सुविधाएं मुहैया होंगी। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारों पर बाहरी लोगों का कब्जा है।

loksabha election banner

अगले चुनाव में भाजपा को गांवों में घुसने नहीं देंगे। भगवान बिरसा मुंडा ने सैकड़ों वर्ष पूर्व अंग्रेजों से आजादी के लिए उलगुलान किया था। हमें अंग्रेजों से तो आजादी मिल गई लेकिन सही मायनों में हम आज भी गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए हैं। जल, जंगल जमीन पर बाहरी ताकतों का कब्जा हो गया है। भाजपा सरकार के शासन में आदिवासियों का दमन जारी है। अंग्रेजों की तरह ही भाजपा भी दमन व शोषण की नीति अपना रही है। भाजपा सरकार में अराजकता का बोलबाला है। आदिवासी-मूलवासी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। झारखंड में जो मजदूरी करने आया था वह आज मालिक बन बैठा है। हमारे पूर्वजों ने सीएनटी एक्ट लागू कर आदिवासियों के हितों की रक्षा की लेकिन इस सरकार ने उस एक्ट में भी बदलाव कर दिया। बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है और यहां के लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। यह सरकार आने वाली नस्ल को समाप्त करने की तैयारी कर रही है। स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। पुलिस व प्रशासन द्वारा आदिवासियों का दमन किया जा रहा है। पत्थलगड़ी के नाम पर जो तांडव मचाया गया वह किसी से छिपा नहीं है। महाजनी व्यवस्था लागू करना चाहती है सरकार : हेमंत सोरेन ने दावा किया कि सरकार आदिवासियों को विस्थापित करना और महाजनी व्यवस्था को फिर से लागू करना चाहती है। अब आदिवासी, मूलवासी व अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। इसका ताजा प्रमाण आज यहां मौजूृद हजारों की भीड़ है। झामुमो हमेशा अन्याय होने पर चट्टान की तरह खड़ा रहा है। हम एक बार फिर उलगुलान करेंगे। यह सरकार गांवों में स्कूलों को विलय कर रही है और वहां आरएसएस के स्कूल खोले जा रहे हैं। जाति, धर्म के नाम पर भेदभाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। गुजरात से बाहरी लोगों को भगाया जा रहा उन्होंने कहा कि भाजपा गुजरात मॉडल के विकास की बात करती है लेकिन गुजरात से झारखंड, बिहार के लोगों को भगाया जा रहा है।

गांवों शहरों को ओडीएफ करने की बात की जा रही है। लेकिन जब पेट में अनाज नहीं होगा तो शौचालय का क्या करेंगे। डैम का पानी एक लोटा भी खेतों में नहीं जा रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भगवान बिरसा को किया नमन उलीहातू स्थित बिरसा मुंडा के स्मारक पर हेमंत सोरेन व उनके साथ आए पार्टी के सांसद व विधायकों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। संघर्ष यात्रा जब किताहातु से खूंटी भगत ¨सह चौक पर पहुंची तो यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आदिवासी परंपरा के अनुसार कई युवतियों ने पैर धोकर हेमंत सोरेन का स्वागत किया। इसके बाद हेमंत ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इसी बीच जवाहरलाल कच्छप के नेतृत्व में दूसरे दलों के दर्जनों लोग झामुमो में शामिल हुए। ---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.