Move to Jagran APP

झारखंड में टिकटों की घोषणा के साथ ही एक्शन में आई भाजपा

झारखंड में प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है।

By Edited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 05:48 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 03:48 PM (IST)
झारखंड में टिकटों की घोषणा के साथ ही एक्शन में आई भाजपा
झारखंड में टिकटों की घोषणा के साथ ही एक्शन में आई भाजपा

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर पदाधिकारियों को चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी। वहीं, जमशेदपुर, हजारीबाग और चाईबासा में विजय संकल्प सभा का आयोजन कर भाजपा ने जनता से संवाद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

हजारीबाग में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, जमशेदपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और चाईबासा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने संकल्प सभा को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी को टास्क सौंपते हुए मोर्चे पर तैनात होने का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव को युद्ध के रूप में लें। बहस के मुद्दों पर किसी तरह की मुरव्वत न करें। मीडिया सेल को साफ हिदायत दी कि तथ्यों के साथ बहस करें। पूरी तैयारी के साथ जाएं। तथ्य न हों तो न जाए।

आइटी सेल से कहा कि वो नेशनल ट्वीट पर निगाह रखे। विरोधी दल के ट्वीट को भी गंभीरता से देखें और उस पर पलटवार करें। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने 16 विभागों की रचना चुनाव प्रबंधन के सफल संचालन के लिए की गई है। सभी विभागों की भूमिका चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण रहने वाली है। इस मौके पर महामंत्री अनंत ओझा, रविनाथ किशोर, विनय जायसवाल, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, राजेश शुक्ला, मिसफीका हसन, शिवपूजन पाठक, प्रदीप वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.