Move to Jagran APP

IIM Initiation Ceremony: दीक्षा समारोह में 15 विद्यार्थियों को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का मेडल, 272 को दी गई डिग्री

IIM Ranchi Initiation Ceremony आइआइएम रांची के दीक्षा समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑनलाइन शामिल हुए। आइआइएम के निदेशक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने सभी चार प्रोग्राम के सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 09:03 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 07:26 PM (IST)
दीक्षा समारोह कार्यक्रम ऑनलाइन किया गया। जागरण

रांची, जासं। आइआइएम रांची के दीक्षा समारोह में आज 15 विद्यार्थियों को उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन का मेडल प्रदान किया गया। साथ ही 2 विद्यार्थियों को स्पेशल एवार्ड प्रदान किया गया। 272 विद्यार्थियों के बीच डिग्री दी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए। कोरोना के कारण ऑनलाइन कार्यक्रम किया गया। ऑनलाइन ही डिग्री बांटी गई। छात्रों को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए लिंक शेयर किया गया था। आइआइएम के नए सभागार से ऑनलाइन कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

loksabha election banner

आइआइएम के तीन विभागों से टॉप 5-5 विद्यार्थियों यानी सभी 15 स्टूडेंट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन का मेडल प्रदान किया गया। साथ ही 2 विद्यार्थियों को स्पेशल एवार्ड प्रदान किया गया। 272 विद्यार्थियों के बीच डिग्री दी गई। इस मौके पर आइआइएम रांची के चेयरमैन प्रवीण शंकर पांड्या ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षामंत्री में समस्या के बीच से समाधान निकालने की अद्भूत क्षमता हैं।

उन्होंने कहा कि आइआइएम रांची ने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई है। अब लक्ष्य इस मैनेजमेंट संस्थान को देश के शीर्ष पांच मैनेजमेंट संस्थान में शामिल करना है। कुछ सालों पहले तक हम मैनेजमेंट संस्थानों में 30वें स्थान पर थे। वर्तमान में हम 17वें पोजिशन में हैं। हम चाहते हैं कि टॉप पांच की लिस्ट में जाकर हम सिंगल डिजिट रैंक में शामिल हों। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि यंग माइंड इंटरप्रेन्योरशिप पर जोर देते हुए आने वाले जेनरेशन को उनके गोल सेट करने में मदद करें।

आइआइएम निदेशक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने सभी चार प्रोग्राम के सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि आइआइएम रांची ने एमएचआरडी की क्राइटेरिया में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्थान के स्टूडेंट्स ने 60 से अधिक उपाधियां और पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिसमें टाटा स्अल, टाटा मोटर, आरबीआई अवार्ड जैसे प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि आइआइएम रांची ने स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए कुल नौ एमओयू किए हैं। ये एमओयू यूएसए, कनाडा, चीन के अलावा कई अन्य देशों के साथ हुए हैं। इस अवसर पर सेमिनार हॉल में आइआइएम के फैकेल्टी भी उपस्थित रहे।

इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

एमबीए पाठ्यक्रम

1. जसमीत सिंह बिंद्रा

2. हुतांशु कमल

3 राहुल सिन्हा

4. ठक्कर खुशाल हितेश

5. दीमिल कुमार नरेंद्र भाई पटेल

एमबीए एचआरएम

1. सुरभि शेट्टी

2. कनुप्रिया जैन

3. कोडेडला हारिठा

4. ग़ज़ल

5. ऋतुपराना

एक्सक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री इन मैनेजमेंट

1. कौशिक चौपड़ा

2.आशीष चौपड़ा

3. अंकुर मंडल

4. विशाल

5.अविनाश कुमार

आइसीएसआई सिगनेचर अवार्ड : जसमीत सिंह बिंद्रा

लेट प्रोफेसर आशीष हजेला मेमोरियल अवॉर्ड :- आलोक राज

उल्लेखनीय है कि पिछले साल समारोह में 8 स्टूडेंट्स को प्रबंधन ने पीएचडी की उपाधि दी थी। वहीं, 268 स्टूडेंट्स को डिग्री व डिप्लोमा प्रदान किया गया था। इनमें एमबीए के 179, एमबीए-एचआरएम के 62, पीजीईएक्सपी के 27 स्टूडेंट्स थे। आइआइएम रांची ने 2017-19 बैच के फाइनल और 2018-20 बैच के लिए समर, दोनों में 100 फीसद प्लेसमेंट हासिल किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.