Move to Jagran APP

संपत्ति में आइएएस व आइपीएस से कमतर नहीं आइएफएस

झारखंड में कार्यरत भारतीय वन सेवा के अफसरों की संपत्ति आइएएस-आइपीएस से अधिक आंकी जा रही है।

By Edited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 02:48 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 03:35 PM (IST)
संपत्ति में आइएएस व आइपीएस से कमतर नहीं आइएफएस
संपत्ति में आइएएस व आइपीएस से कमतर नहीं आइएफएस

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में कार्यरत भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के अफसरों की संपत्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों से किसी भी तरह कम नहीं है। बल्कि यूं कहें कि कई अफसर तो आइएएस और आइपीएस से आगे नजर आते हैं। इन आइएफएस अफसरों की अचल संपत्ति देश के तमाम प्रमुख राज्यों में फैली हुई है। झारखंड के साथ-साथ उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब और बिहार इन अफसरों की पहली पंसद बने हैं। पिछले दो सालों में 20 से अधिक आइएफएस अफसरों की संपत्ति में डेढ़ से दो गुना का इजाफा हुआ है।

loksabha election banner

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजय कुमार की संपत्ति लखनऊ, बिहार और राची में है। इन अफसरों ने 2017 तक की संपत्ति का ब्योरा वेबसाइट पर डाला है। 35 आइएफएस अफसरों ने नहीं दिया है संपत्ति का ब्योरा : झारखंड में 114 आइएफएस अफसर कार्यरत हैं। इसमें 79 अफसरों ने संपत्ति का ब्योरा सौंपा है जबकि 35 अफसरों ने ब्योरा नहीं दिया है।

अफसरों की संपत्ति का विवरण
संजय कुमार
(पीसीसीएफ) गौतमबुद्ध नगर(यूपी)
- 7200 वर्गफीट बोड़ेया (रांची)
-6500 वर्गफीट कंकड़बाग पटना (फ्लैट)
- 1015 वर्गफीट बरियातू (रांची)
- 4241 वर्गफीट जमीन सासाराम (बिहार) भवन
- 4200 वर्गफीट गौतमबुद्ध नगर (यूपी)
- 1792 वर्गफीट सुकुरहुटू (रांची)
- 7820 वर्गफीट।

एलआर सिंह
(पीसीसीएफ, वन्य प्राणी)
वाराणसी : 1922 वर्गफीट
अशोकनगर (रांची) : 8400 वर्गफीट
गोल्फ सिटी, लखनऊ : 1483 वर्गफीट
सुकरहुटू (रांची) : 7820 वर्गफीट

एएस रावत
देहरादून : 3444.451 वर्गफीट जमीन
देहरादून (फ्लैट) : 1499 वर्गफीट एसएस बधावन (पीपीसीएफ विकास)
जालंधर : 2250 वर्गफीट आवास
रांची : 7820 वर्गफीट जमीन

सर्वेश सिंघल
लखीमपुर (यूपी) : 4500 वर्गफीट
लखनऊ : 2700 वर्गफीट
देहरादून : 4500 वर्गफीट

मनोज सिंह
लखनऊ : 3200 वर्गफीट जमीन
लखनऊ : 1382 वर्गफीट
आवासीय फ्लैट सुकुरहुटू : 7820 वर्गफीट
जमीन लखनऊ : 1222.87 वर्गफीट

परितोष उपाध्याय
इंदिरा नगर लखनऊ : 14600 वर्गफीट
जमीन हलद्वानी : 32000 वर्गफीट
पिथौरागढ़ : 3000 वर्गफीट अमौसी,
लखनऊ : 2650 वर्गफीट
लखनऊ : 3200 वर्गफीट आवास।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.