Move to Jagran APP

IAS Transfer News: धनबाद-बोकारो-चतरा-पाकुड़ समेत सात जिलों के उपायुक्त बदले गए, 31 आइएएस का तबादला; यहां देखें पूरी LIST

IAS Transfer News Jharkhand इनमें कई जिलों के उपायुक्त समेत ढाई दर्जन आईएएस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। धनबाद बोकारो चतरा पाकुड़ समेत सात जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं। कुलदीप चौधरी को बोकारो का उपायुक्‍त बनाया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 09:12 PM (IST)
IAS Transfer News: धनबाद-बोकारो-चतरा-पाकुड़ समेत सात जिलों के उपायुक्त बदले गए, 31 आइएएस का तबादला; यहां देखें पूरी LIST
IAS Transfer News Jharkhand कुलदीप चौधरी को बोकारो का उपायुक्‍त बनाया गया है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में करीब ढाई दर्जन आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इनमें कई जिलों के उपायुक्त समेत ढाई दर्जन आईएएस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। धनबाद, बोकारो, चतरा, पाकुड़ समेत सात जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं। कुलदीप चौधरी को बोकारो का उपायुक्‍त बनाया गया है।

loksabha election banner

31 आइएएस अधिकारियों का तबादला

सरकार ने कई जिलों के उपायुक्तों समेत 31 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। धनबाद, चतरा, रामगढ़ जिलों में नए उपायुक्तों को कमान दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए प्रभार को ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। जिन पदाधिकारियों की अभी पोस्टिंग नहीं हुई है वे कार्मिक में योगदान देंगे।

अधिकारी का नाम - नई पदस्थापना

दिनेश प्रसाद - विशेष सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा

राजेश सिंह - विशेष सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

ए. डोड्डे - निदेशक, समाज कल्याण विभाग

उमाशंकर सिंह - निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन

राजेश्वरी बी. - सीईओ, राज्य आजीविका संवर्द्धन सोसाइटी

रविशंकर शुक्ला - दुमका उपायुक्त

संदीप सिंह - धनबाद उपायुक्त

रमेश घोलप - प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य कृषि विपणण पर्षद

दिव्यांशु झा - प्रबंध निदेशक, झारक्राफ्ट

कुलदीप चौधरी - उपायुक्त, बोकारो

वरुण रंजन - उपायुक्त, पाकुड़

माधवी मिश्रा - उपायुक्त, रामगढ़

आदित्य रंजन - उपायुक्त, कोडरमा

अंजली यादव - उपायुक्त, चतरा

लोकेश मिश्रा - उप विकास आयुक्त, कोडरमा

चंदन कुमार - डीडीसी, गोड्डा

गरिमा सिंह - नगर आयुक्त, हजारीबाग

मेघा भारद्वाज - डीडीसी, पलामू

नितीश कुमार सिंह - निदेशक, पर्यटन विभाग

उत्कर्ष गुप्ता - अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, रांची

कुमार ताराचंद - अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, धनबाद

शशि प्रकाश सिंह - निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, रांची के नगर आयुक्त का प्रभार भी रहेगा

कीर्तिश्री जी. - क्षेत्रीय निदेशक, बियाडा

प्रेरणा दीक्षित - क्षेत्रीय निदेशक, आयडा

समारा एस - नगर आयुक्त, मेदिनीनगर

दीपक कुमार दुबे - एसडीओ, रांची

दिलीप प्रताप सिंह शेखावत - एसडीओ, चास बोकारो

सैयद रियाज अहमद - एसडीओ, खूंटी

सौरभ कुमार भुवानिया - एसडीओ, मधुपुर

जावेद हुसैन - एसडीओ, रामगढ़

संदीप कुमार मीणा - एसडीओ, धालभूम

झाप्रसे के दस अधिकारियों का तबादला

कई जिलों के उप विकास आयुक्तों के साथ-साथ प्रदेश में झारखंड प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है और जिनका कहीं पदस्थापन नहीं हुआ है, उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

नाम    पद

शेखर जमुआर - संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग

अनिलसन लकड़ा - डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, जामताड़ा

योगेंद्र प्रसाद - सहायक निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय

विशालदीप खलखो - एसडीओ, गिरिडीह

हरिवंश पंडित - डीसीएलआर, प. सिंहभूम

अजय कुमार साव - एसडीओ, बुंडू, रांची

अनिल कुमार यादव - एसडीओ, बरही, हजारीबाग

रौशन कुमार साह - एसडीओ साहेबगंज

सुषमा बड़ाइक - अवर सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग

गिरिजा नंद किस्कू - कार्यपालक दंडाधिकारी, प. सिंहभूम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.