विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: अब IAS अबु इमरान भी संकट में... विशेषाधिकार हनन का नोटिस... लोकसभा अध्यक्ष के पास पहुंचा मामला

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Sun, 17 Jul 2022 03:43 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jul 2022 03:44 PM (IST)

Jharkhand IAS Controversy झारखंड में इस समय कई आएएस संकट का सामना कर रहे हैं। पूजा सिंघल और रियाज अहमद ...और पढ़ें

Jharkhand News: अब IAS अबु इमरान भी संकट में... विशेषाधिकार हनन का नोटिस... लोकसभा अध्यक्ष के पास पहुंचा मामला
Jharkhand News: अब IAS अबु इमरान भी संकट में... विशेषाधिकार हनन का नोटिस... लोकसभा अध्यक्ष के पास पहुंचा मामला

पलामू, जागरण संवाददाता। IAS Abu Imran vs MP Vishnu Dayal Ram पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णुदयाल राम के साथ लातेहार के तत्कालीन और चतरा के वर्तमान उपायुक्त (डीसी) अबु इमरान द्वारा किए गए अवमानना की शिकायत का मामला अब लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के पास पहुंच गया है। समिति के सभापति सह चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए नोटिस को लोकसभा अध्यक्ष के पास भेजेंगे।

डीसी ने वाहन का लाइसेंस जब्त कर लिया था

पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने बताया कि वे पिछले 27 जून को संगठन के कार्य से प्रदेश मुख्यालय जा रहे थे। उनके साथ एक दूसरे वाहन में संसदीय क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड के जिला परिषद अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह भी साथ थे। इस बीच विश्राम के लिए वे कुछ देर तक लातेहार परिसदन में रूके थे। इस दौरान लातेहार के तत्कालीन उपायुक्त अबु इमरान अपने सरकारी वाहन से परिसदन से बाहर निकल रहे थे। लेकिन मुख्य द्वार पर खड़े कुछ वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन गई थी।

उपायुक्त अपने वाहन से उतरकर जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह के चालक का लाइसेंस जब्त कर लिया। यहीं नहीं उन्होंने वाहन की चाभी भी जब्त कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद पलामू सांसद ने चालक काे कागजी प्रक्रिया होने तक थोड़ा सब्र रखने काे कहा। लेकिन उपायुक्त के रवैये और जांच प्रक्रिया से हुए विलंब के कारण सांसद समय से बैठक में नहीं पहुंच सके। सांसद ने बताया कि लातेहार के तत्कालीन उपायुक्त द्वारा एक जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार को सही नहीं माना जा सकता है।

घटना की कहानी जिला परिषद सदस्य की जुबानी

चैनपुर के जिला परिषद सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के दिन उपायुक्त अबु इमरान जिम करने परिसदन आए थे। इस बीच उनके वाहन के चालक से का लाईसेंस लेकर वापस परिसदन मे चले गए। कुछ देर के बाद गलत पार्किंग में वाहन खड़े होने की बात लिखवा कर लाइसेंस व चाभी वापस किया गया था। इस बीच वे काफी देर तक जिम में उपस्थित रहे, लेकिन यह जानने की बाद कि पलामू सांसद परिसदन में मौजूद है उन्होंने उनसे मुलाकात तक नहीं की।