रांची में विवाहिता की मौत के बाद पति हिरासत में, पिता ने लगाया हत्या का आराेप Ranchi News
Jharkhand Ranchi Latest News Update विवाहिता की संदेहास्पद मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगा एफआइआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सोदाग गांव के रहने वाले शुकरा लिंडा से विनीता गाड़ी ने लव मैरिज की थी।
रांची, जासं। राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके के सोदाग में विवाहिता विनीता गाड़ी की संदेहास्पद मौत के मामले में आरोपित पति सुकरा लिंडा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हटिया एसपी विनीत कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपित से पूछताछ की। हत्या के बिंदु पर पुलिस की छानबीन जारी है।
विवाहिता की संदेहास्पद मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सोदाग गांव के रहने वाले शुकरा लिंडा से विनीता गाड़ी ने लव मैरिज की थी। बिना सामाजिक रीति रिवाज से शादी किए अपने घर में रख रहा था। इस बीच बीते रविवार की देर रात विवाहिता खाना खाकर सोने चली गई थी। सुबह विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में लाश पड़ी मिली।
इसकी सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, विवाहिता के पिता बरना उरांव के बयान पर पति शुकरा लिंडा, उसकी मां चरया लिंडा और जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।