विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गृह मंत्री अमित शाह की पत्‍नी-बहन ने रांची के दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना Ranchi News

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Mon, 02 Dec 2019 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 07:38 PM (IST)

Jharkhand. अमित शाह अभी झारखंड के दौरे पर हैं। उन्‍होंने झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के पक्ष में कोल्हान में जनसभा को संबोधित किया।

गृह मंत्री अमित शाह की पत्‍नी-बहन ने रांची के दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना Ranchi News
गृह मंत्री अमित शाह की पत्‍नी-बहन ने रांची के दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना Ranchi News

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। गृह मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक तरफ झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रघुवर सरकार की सत्ता में फिर से वापसी के लिए जी-जान से जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ गृह मंत्री की पत्नी सोनल शाह ने सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची के प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में मां दिउड़ी की पूरे मनोयोग से पूजा-अर्चना की। अमित शाह की बहन आरती शाह भी इस दौरान उनकी पत्नी के साथ थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों दिउड़ी मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना के क्रम में दिउड़ी मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान के साथ उन्हेें माता के दर्शन कराया और उनकी मनोकामना पूरी होने की आशीष दी।

बता दें कि अमित शाह अभी झारखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने आज सोमवार को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के पक्ष में कोल्हान के चक्रधरपुर और बहरागोड़ा में जनसभा को संबोधित किया। शाह चुनावी दौरे पर निकल गए जबकि उनकी पत्नी रांची में ही रुक गईं। गृहमंत्री की पत्नी ने बेड़ों में सूर्य मंदिर और तमाड़ में मां दिउड़ी के दर्शन किए। रांची वापसी के क्रम में उन्होंने जगन्नाथपुर में भगवान जगन्नाथ के भी दर्शन किए। शाह के साथ ही उनका परिवार सायं पांच बजे वापस लौट गया। बता दें कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की भी मां दिउड़ी में बड़ी आस्था है। धौनी जब भी रांची में होते हैं। इस मंदिर में मत्था टेकने जरूर पहुंचते हैं। वे कोई बड़े मैच से पहले भी यहां आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं।