Move to Jagran APP

Holi 2020: होली का हुडदंग शुरू, मोरहाबादी में मनभर छलकी मस्ती, तस्वीरें VIDEO

Holi 2020. राजधानी रांची के मोरहाबादी में रविवार को छुट्टी के दिन युवाओं की टोली ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए जमकर होली खेली।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 08:58 PM (IST)
Holi 2020: होली का हुडदंग शुरू, मोरहाबादी में मनभर छलकी मस्ती, तस्वीरें VIDEO
Holi 2020: होली का हुडदंग शुरू, मोरहाबादी में मनभर छलकी मस्ती, तस्वीरें VIDEO

रांची, जासं। अबीर-गुलाल से पुते चेहरे। रंगों से भींगा तन-मन। होली आते ही रांची की मस्‍ती पूरे शबाब पर है। गली-मोहल्‍लों से लेकर मैदानों तक मस्‍तीखोर जुटे हैं। कहीं ढोल-नगाड़ों पर थिरकते युवा संगी-साथियों के साथ होली की खुमारी में डूबे हैं तो कहीं रैप-पॉप पर कमरतोड़ डांस का नजारा दिख रहा है। हॉर्ट ऑफ रांची मोरहाबादी में रविवार को दिनभर माहौल में रंगीनियत छाई रही। सैकड़ों की संख्‍या में जुटे नौजवानों ने होली के गीतों पर खुलकर ठुमके लगाए। दैनिक जागरण के फोटोग्राफर संजय सुमन ने मोरहाबादी से होली की मस्‍ती दर्शाती कुछ खास तस्‍वीरें अपने कैमरे में कैद की हैं। यहां देखें...

loksabha election banner

होली के आने में बस एक ही दिन की देरी है। उससे पहले रांची में युवाओं ने होली के हुडदंग में जमकर मस्ती की। राजधानी रांची के मोरहाबादी में रविवार को छुट्टी के दिन युवाओं की टोली ने म्यूजिक की धुन पर रंगों के साथ जमकर होली खेली।

क्या लड़के, क्या लड़कियां सभी ने लाउड म्यूजिक पर जमकर ठुमके लगाए और रंगों से एक-दूसरे को सराबोर किया।

मोरहाबादी मैदान में इस दौरान युवाओं की काफी भीड़ नजर आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.