हिंदू जागरण मंच के सुमन कुमार ने कहा, देश को बचाना है तो सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा
¨हदू जागरण मंच एवं विश्व सनातन सेना की ओर से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर धरना दिया गया।
जागरण संवाददाता, रांची : ¨हदू जागरण मंच एवं विश्व सनातन सेना की ओर से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की माग को लेकर रविवार को राजभवन के सामने एक दिवसीय उपवास सह धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित सभी सनातन समाज के लोगों ने एक स्वर में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की केंद्र सरकार से मांग की।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डा. सुमन कुमार ने कहा कि यह सत्य किसी से छिपा नहीं है कि जब 1947 में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में मुस्लिम बहुसंख्यक हुए तो देश का विभाजन हुआ था। इस प्रकार जनसंख्या बल के दुष्प्रभाव व तत्कालीन राजनीति से धर्म के आधार पर देश विभाजित हुआ। वह स्थिति पुन: बनें उससे पूर्व ऐसे षडयंत्रकारियों के प्रति सावधान होने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि जहा-जहा मुस्लिम संख्या बढ़ती जाती हैं वहा-वहा उनके द्वारा सांप्रदायिक दंगे भड़काने से वहा के मूल निवासी पलायन करने को विवश हो जाते हैं। भारत को बचाना है तो सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना ही होगा। बड़ी तेजी से बढ़ती जनसंख्या भारत की सुरक्षा के लिए भारी खतरा है। एक वर्ग विशेष के लोगों की जनसंख्या वृद्धि से सामाजिक असंतुलन बढ़ गया है। देश में कई ऐसे राज्य हैं जहा जनसंख्या के बल पर बहुसंख्यक होकर वर्ग विशेष केलोग ¨हसा और उत्पात कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल, केरल और असम इसका ज्वलंत उदाहरण है।
सुमन कुमार ने कहा कि तुष्टिकरण के चलते काग्रेस की सरकारों ने बढ़ती जनसंख्या पर कभी ध्यान नहीं दिया। उनका ध्यान सत्ता बचाना था, देश बचाना नहीं। अन्यथा 60 के दशक में ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून लागू किए जाना चाहिए था।
विश्व सनातन सेना की झारखंड संयोजिका दीप्ति अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से भारत त्रस्त है। इसकी वजह से देश के संसाधनों पर असर पड़ रहा है। जनसंख्या एक आपदा की तरह है। इसे अभी नहीं रोका गया तो विश्वस्तर पर इसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से माग की है कि जल्द से जल्द राष्ट्रीय कानून बनाकर नागरिकों पर लागू किया जाए ताकि जनसंख्या नियंत्रित हो सके। हिंदू जागरण मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ऋषि शाहदेव ने कहा कि जिस कदर एक वर्ग बच्चे पैदा करने की नीति अपनाए हुए है, यह चिंता का विषय है।
¨हदू जागरण मंच के जिला महामंत्री राकेश कर्ण ने कहा की सभी नागरिकों के लिए एक जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना ही चाहिए। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।
धरना को तुषार विजयवर्गीय, प्रिंस आजमानी, डा. स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, रोहित शारदा आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर बानी रॉय, काकोली दास, दीपक कुमार, धनंजय कुमार, राजेश सिन्हा, तजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता धरना में उपस्थित थे।