Move to Jagran APP

उपराष्ट्रपति के रांची आगमन पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

रांची उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के राची आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपराष्ट्रपति राज्य में कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 05:22 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 06:42 AM (IST)
उपराष्ट्रपति के रांची आगमन पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
उपराष्ट्रपति के रांची आगमन पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

जागरण संवाददाता, रांची : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के राची आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। वे 10 अगस्त को रांची आएंगे। इसी दिन वे राज्य में कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ करेंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।

loksabha election banner

उपायुक्त ने बैठक में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। आयोजन स्थल पर बैरिकेडिंग, स्टेज एवं साउंड बॉक्स के लिए टॉवर निर्माण करने को भी कहा। उन्होंने पेयजल आपूर्ति, वीआइपी टॉयलेट की व्यवस्था, मुख्य सड़कों की मरम्मत, साफ -सफाई व अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ सदर गरिमा सिंह, परियोजना निदेशक आइटीडीए अवधेश कुमार समेत पुलस व प्रशासन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

15 लाख किसानों के खाते में जाएंगे पैसे : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत करते हुए 15 लाख किसानों के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राशि भेजेंगे। योजना के तहत एक से पाच एकड़ भूमि वाले किसानों को न्यूनतम पाच हजार और अधिकतम 25 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।

इस योजना के तहत 35 लाख किसानों को निर्धारित राशि सीधे बैंक खाते में दी जानी है। इसके लिए अबतक 15 लाख छह हजार किसानों का डाटा अपलोड हो चुका है। 10 अगस्त तक जितने किसानों के डाटा अपलोड हो जाएंगे उन्हें पहली किस्त की राशि जारी कर दी जाएगी। यह प्रक्त्रिया आगे भी जारी रहेगी। इस योजना के तहत एक एकड़ या इससे कम भूमि वाले किसानों को पाच-पाच हजार रुपये तथा पाच एकड़ तक की भूमि वाले किसानों को 25-25 हजार रुपये खरीफ फसल के लिए दिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.