Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेल से निकले हेमंत सोरेन... पुलिस कस्‍टडी में चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचे, बेटे को देख भावुक हुईं मां

    Updated: Mon, 06 May 2024 11:37 AM (IST)

    Hemant Soren हेमंत सोरेन आज अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होंगे जिनका बीते 27 अप्रैल को निधन हो गया था। श्रार्द्ध कर्म में शामिल होने के बाद वह पुन बिरसा मुंडा कारावास लौट आएंगे। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन आज पुलिस कस्‍टडी में चाचा के श्रार्द्ध कर्म में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्‍हें मीडिया से बात करने की भी मनाही है।

    Hero Image
    बेटे हेमंत सोरेन को देखकर भावुक हुईं मां।

    राज्‍य ब्‍यूरो, रांची। Hemant Soren : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) जेल से बाहर निकले हैं। वह अपने चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे हुए हैं।

    अलग अंदाज में दिखे पूर्व सीएम

    इस दौरान पूर्व सीएम कुछ अलग अंदाज में दिखे। उनका नया लुक सामने आया, जो काफी हद तक उनके पिता शिबू सोरेन जैसा है। हेमंत सोरेन ने यहां पहुंचकर अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्‍हें देख उनकी मां रूपी सोरेन भावुक हो गईं। बता दें कि हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने उन्हें पुलिस कस्टडी में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति प्रदान की है।

    31 जनवरी को हुई थी पूर्व सीएम की गिरफ्तारी

    श्राद्ध कर्म में शामिल होने के बाद पुनः बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जाएंगे। गौरतलब है कि  हेमंत सोरेन की ओर से एक दिन की औपबंधिक जमानत मांगी गई थी, जिस पर हाई कोर्ट ने अनुमति नहीं प्रदान की।

    कोर्ट ने उन्‍हें पुलिस कस्‍टडी में शामिल होने की छूट प्रदान की और इस दौरान मीडिया से दूर रहने का निर्देश दिया। बता दें कि रांची के बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन मामले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी की रात को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।   

    संबंधित खबर अपडेट की जा रही है... 

    ये भी पढ़ें: 

    VIDEO : Ranchi में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के यहां ताबड़तोड़ छापामारी; 25 करोड़ कैश बरामद

    'जिन्होंने Hemant Soren को जेल में डाला...', चंपई ने BJP को दी लास्ट वार्निंग; कहा- नहीं जीतने देंगे एक भी सीट