विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन पर आज तय होगा आरोप, ED की विशेष अदालत करेगी सुनवाई

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:35 AM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़गाईं अंचल जमीन फर्जीवाड़े और मनी लांड्रिंग मामले में आज ईडी कोर्ट में आरोप तय किए ...और पढ़ें

हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। ईडी कोर्ट में बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े और मनी लांड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप तय किया जाएगा। ईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने मामले में आरोप गठन पर दोपहर साढ़े तीन बजे सुनवाई निर्धारित की है। 

संभावना जताई जा रही है कि सीएम हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में उपस्थित होंगे। जिसके बाद आरोप गठन की कार्रवाई पूरी की जाएगी। इससे पहले सोमवार को ईडी कोर्ट ने आरोप गठन और ट्रायल की कार्यवाही को स्थगित करने के लिए दाखिल याचिका को खारिज कर दिया था। 

मूल शिकायत पर आरोप तय करने की प्रक्रिया को रोका

अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की जांच जारी रहने का मतलब यह नहीं है कि अदालत में चल रही मूल शिकायत पर आरोप तय करने की प्रक्रिया को रोक दिया जाए। 

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि विजय मदनलाल चौधरी बनाम भारत सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट कर चुका है कि मनी लांड्रिंग एक निरंतर चलने वाला अपराध है। पूरक शिकायत आने से मूल शिकायत का अस्तित्व समाप्त नहीं होता और न ही ट्रायल रुकता है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में जब्त अवैध शराब का क्या हुआ? मंत्री ने सभी जिलों के SP-SSP से 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट