बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के जवाब पर मांगा समय, 2 दिसंबर को अगली सुनवाई
बड़गाईं जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन ने ईडी के जवाब पर प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए झारखंड हाई ...और पढ़ें

ईडी के शपथ पत्र पर जवाब देने के लिए मांगा समय।
HighLights
हेमंत सोरेन ने ईडी के जवाब पर समय मांगा।
झारखंड हाई कोर्ट में 2 दिसंबर को सुनवाई।
ईडी विशेष अदालत के आदेशों को चुनौती दी।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट में बड़गाई जमीन घोटाले से जुड़े मामले में हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल दो आपराधिक याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से दोनों मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जवाब पर प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। अदालत ने दोनों मामलों में अगली सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।
हेमंत सोरेन ने ईडी की विशेष अदालत के दो अलग-अलग आदेशों को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इनमें एक याचिका ईडी कोर्ट की ओर से उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने के आदेश के खिलाफ है, जबकि दूसरी याचिका अभियोजन स्वीकृति के बिना संज्ञान लेने के आदेश को चुनौती देते हुए दाखिल की गई है।
जमीन के कथित फर्जीवाड़े के मामले में ईडी ने झामुमो नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह सहित कई जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
जांच पूरी करने के बाद ईडी ने आरोपितों के खिलाफ ईडी की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद विशेष अदालत ने आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह सहित 17 आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है।
जमीन घोटाला मामले में विनोद सिंह को नहीं मिली राहत
हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत से बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह को राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट ने ईडी की विशेष अदालत द्वारा उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है।
इससे पहले ईडी की विशेष अदालत ने आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर ईडी कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। इस मामले में उनके खिलाफ आरोप भी गठित किए जा चुके हैं।
बता दें है कि बड़गांई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच के दौरान ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह सहित कुल 17 आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित कर चुकी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।