Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना को CM बनाने की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात
हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे भाजपा की कोरी कल्पना है। हेमंत सोरेन ने जोर देकर कहा कि इन अटकलों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। निकट भविष्य में उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने या उन्हें बागडोर सौंपने की संभावना का पूरा ताना-बाना भाजपा ने ही बुना है।

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इसके पीछे भाजपा की कोरी कल्पना है। हेमंत सोरेन ने जोर देकर कहा कि इन अटकलों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।
निकट भविष्य में उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने या उन्हें बागडोर सौंपने की संभावना का पूरा ताना-बाना भाजपा ने ही बुना है। भाजपा ने यह झूठी कहानी गढ़ी है।
उल्लेखनीय है कि ईडी के ताजा समन और झामुमो के गांडेय से विधायक सरफराज अहमद के सोमवार को अचानक इस्तीफे से अटकलें तेज हो गईं थी। भाजपा का दावा है कि सरफराज अहमद को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया ताकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ा सकें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।