विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: हेमंत सोरेन के मामले में आया नया मोड़! जिस 8.5 एकड़ जमीन के लिए हुई गिरफ्तारी वहां पर मिले दो...

Published: Thu, 22 Feb 2024 08:27 PM (IST)

हेमंत सोरेन के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जिस 8.5 एकड़ जमीन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री की ...और पढ़ें

हेमंत सोरेन के मामले में आया नया मोड़! विवादित 8.5 एकड़ जमीन पर मिले दो... ED ने मांगी रिपोर्ट
हेमंत सोरेन के मामले में आया नया मोड़! विवादित 8.5 एकड़ जमीन पर मिले दो... ED ने मांगी रिपोर्ट

राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren Case Update बड़गाईं अंचल के बरियातू स्थित विवादित 8.5 एकड़ जमीन पर बिजली के दो मीटर किसके नाम पर हैं, इसकी पूरी जानकारी ईडी ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) से मांगी है। इसे लेकर ईडी ने जेबीवीएनएल को नोटिस जारी किया है और जल्द जवाब मांगा है।

जेबीवीएनएल ने इस मामले में रांची के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। हालांकि, अब तक ईडी को इससे संबंधित जवाब नहीं मिला है। घर की कागजात जैसे डीड, होल्डिंग आदि के आधार पर ही बिजली का नया कनेक्शन मिलता है।

जेबीवीएनएल से मिले ब्योरे से ईडी के साक्ष्य मजबूत होंगे। बरियातू की इसी विवादित जमीन को हड़पने के आरोप में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

हेमंत सोरेन और भानु प्रताप की हिरासत अवधि बढ़ी

ईडी कोर्ट में बड़गाईं अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की पेशी वीसी के माध्यम से हुई। अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि सात मार्च तक बढ़ा दी है। इनकी अगली पेशी सात मार्च को होगी।

बता दें कि हेमंत सोरेन से ईडी ने 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। भानु को 12 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया था। जमीन घोटाले की जांच ईडी कर रही है। इस मामले में हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद व अन्य को आरोपित बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन को लगा एक और तगड़ा झटका, बजट सत्र में शामिल होने की कोर्ट से नहीं मिली अनुमति

ये भी पढ़ें- Hemant Soren: इस वजह से हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान CM आवास पहुंचे थे CRPF जवान, अब सामने आई पूरी सच्चाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।