विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देश चिंताजनक दौर से गुजर रहा, आने वाले दिनों में होगा और संघर्ष', कैबिनेट बैठक के बाद बोले CM हेमंत सोरेन

Published: Wed, 22 Jul 2026 01:27 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2026 01:58 AM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को गंभीर और चिंताजनक बताया।

हेमंत सोरेन। (सोशल मीडिया)

हेमंत सोरेन। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. देश गंभीर और चिंताजनक राजनीतिक दौर से गुजर रहा है।

  2. आने वाले दिनों में अलग-अलग स्तरों पर संघर्ष दिखेगा।

  3. सरकार आम लोगों के हित में काम करने को प्रतिबद्ध है।

राज्य ब्यूरो, रांची। प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश गंभीर और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है।

दिल्ली में राहुल गांधी के हिरासत में लिए जाने और विपक्ष के आंदोलन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को हर घटना को संवेदनशीलता के साथ देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियां सभी की होती हैं और मौजूदा परिस्थितियों को केवल सवाल के रूप में नहीं, बल्कि समाधान के रास्ते के साथ देखने की जरूरत है।

आने वाले दिनों में होगा संघर्ष

उन्होंने कहा कि देश में कुछ परिस्थितियां ऐसी खड़ी हो गई हैं और कुछ ताकतें इतनी मजबूत हो गई हैं, जिनसे चंद दिनों या घंटों में लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। आने वाले दिनों में अलग-अलग स्तरों पर संघर्ष और अलग-अलग घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

विपक्ष द्वारा सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सोच और मंशा में कोई खोट नहीं है। सरकार का उद्देश्य शहर से लेकर गांव तक आम लोगों के हित में काम करना है।

उन्होंने कहा कि कभी सफलता मिलती है, कभी नहीं मिलती, लेकिन उनका प्रयास लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा।

यह सरकार सिर्फ सत्ता पक्ष के लिए नहीं, बल्कि विपक्ष और उन लोगों के लिए भी है जिन्होंने हमें वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि छात्र, किसान, ग्रामीण, स्वास्थ्य, स्कूल और कॉलेज से जुड़े सभी मुद्दों पर सरकार नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान है, लेकिन हर चीज को जादुई छड़ी की तरह तुरंत ठीक नहीं किया जा सकता।

कई प्रक्रियाओं में समय लगता है। सभी विषयों को नोट किया जा रहा है और समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सरकार व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा जवाबदेही तय करने की दिशा में कदम उठाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड में जानकारी के अभाव में SIR से कोई ना हो वंचित, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।