Move to Jagran APP

National Sub Junior Hockey: सिमडेगा में हॉकी महाकुंभ शुरू, दिल्‍ली ने बंगाल को 6-0 से रौंदा...

National Sub Junior Hockey Championship 2021 झारखंड के सिमडेगा में राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का जोरदार आगाज हो गया है। 22 राज्यों की टीम इस चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। हॉकी प्रतियोगिता में कुल 38 मैच होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 07:11 AM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 11:00 AM (IST)
National Sub Junior Hockey: सिमडेगा में हॉकी महाकुंभ शुरू, दिल्‍ली ने बंगाल को 6-0 से रौंदा...
National Sub Junior Hockey Championship 2021: सिमडेगा में राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का जोरदार आगाज हो गया है।

सिमडेगा, जासं। National Sub Junior Hockey Championship 2021 झारखंड के सिमडेगा में राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का जोरदार आगाज हो गया है। पहले ही मैच में दिल्‍ली ने बंगाल को 6-0 के बड़े अंतर से रौंद दिया है। दूसरा मैच जम्मू कश्मीर व कर्नाटक के बीच खेला जा रहा है। कर्नाटक टीम शुरुआती बढ़त के साथ 3-0 से आगे निकल गई। अंतिम नतीजे तक कर्नाटक ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जम्‍मू कश्‍मीर पर 9-0 की बड़ी जीत हासिल की।

loksabha election banner

22 राज्यों की टीम इस चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। हॉकी प्रतियोगिता में कुल 38 मैच होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। सिमडेगा जिले में पहली बार राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का आगाज बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री यहां पहुंचेंगे। इसके लिए अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हेलीपैड बनाया गया है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अब तक 14 टीमें सिमडेगा पहुंच गई हैं। 22 राज्यों की टीमें इस चैंपियनशिप में भाग लेंगी। कुल 38 मैच होंगे। 18 मार्च तक प्रतियोगिता होगी।

आज के मैच में व्हाइट जर्सी में दिल्ली व ब्लू टीशर्ट में बंगाल की टीम मैदान में उतरी है। पहला गोल कर दिल्ली की टीम ने बढ़त बना ली है। दिल्ली टीम की मुस्कान ने 14वें मिनट में तथा शुभम ने 19वें मिनट में दूसरा गोल दागा। दिल्ली टीम 2-0 से आगे है। फर्स्‍ट हाफ तक दिल्ली ने बंगाल पर 4-0 से बढ़त बना ली है। दिल्ली टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए अबतक 6-0 से आगे निकल गई है।

सिमडेगा में हॉकी का महाकुंभ शुरू, पहले मैच में भिड़े दिल्ली और बंगाल

सिमडेगा जिले में हॉकी का महाकुंभ आज से प्रारंभ हो गया। इसे लेकर जिले का एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पूरी तरह से सज धजकर तैयार है। खिलाड़ी सुबह से ही अभ्यास में जुट गए हैं,विभिन्न राज्यों से आई टीम के खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। पहला मैच सुबह 6:30 से शुरू हो गया है।आज कुल 7 मैच खेले जाएंगे। मैच सुबह 6.30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होंगे ।पहले दिन दिल्ल हॉकी बनाम हॉकी बंगाल की टक्‍कर हो रही है। जिले में पहली बार राष्ट्रीय सबजूनियर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।इसका विधिवत उद्घटान राज्य  के मुखिया हेमंत सोरेन करेंगे। वे 11:45 बजे सिमडेगा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में पहुंचेंगे।

आज के मैच

  1. आंध्र प्रदेश बनाम तेलंगाना
  2. मिजोरम बनाम तमिलनाडु
  3. कर्नाटक बनाम कश्मीर
  4. हरियाणा बनाम राजस्थान
  5. ओडिशा बनाम छत्तीसगढ़
  6. झारखंड बनाम गुजरात

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.