250 सब्जी उत्पादकों को कराया भोजन
जासं राची अध्यात्म फाउंडेशन काके रोड के चादनी चौक बस स्टैंड पर लगभग 250 सब्जी उत्पादकों- विक
जासं, राची : अध्यात्म फाउंडेशन काके रोड के चादनी चौक बस स्टैंड पर लगभग 250 सब्जी उत्पादकों- विक्रेताओं, बन्द पड़े चायखाना-ढाबा के कर्मचारियों, नगर निगम कíमयों, बिल्डिंगों के सेक्युरिटी कíमयों तथा अन्य लोगों को खिचड़ी खिलाई गई। काके रोड में सब्जी स्टॉल लगाने ये किसान 20-25 किलोमीटर दूर- दराज के गावों से आते हैं। लॉकडाउन के कारण आसपास के चाय की दुकानें तथा ढाबे भी बंद हैं। इस कारण इन्हें चाय-जलपान की कोई सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसे में इन लोगों को भर पेट भोजन कराया जा रहा है। इस कार्य में अंजनी कुमार मिश्र, अजीत कुमार सिंह, जय प्रकाश प्रसाद, निखिल देव अवस्थी आदि लोगों का सहयोग रहा।
---
केंद्रीय सरना समिति खिला रही खाना
जागरण संवाददाता राची: केन्द्रीय सरना समिति व चडरी सरना समिति के संयुक्त प्रयास से चडरी सरना समिति के सामुदायिक भवन में जरूरतमंद एवं दिहाड़ी मजदूरों को सब्जी, चावल एवं दाल का वितरण किया गया। करीब 1500 लोगों को नॉनवेज खाना भी खिलाया गया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा कहा कि लॉकडाउन में समिति के द्वारा दोपहर का खाना लगातार वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गो के लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अच्छे तरीके से पर्व त्योहार मना रहे हैं जो एक अच्छा निर्णय है। सभी लोगों ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का आदेश का पालन सभी वर्गो के लोगों ने बखूबी निभाया है।
इस भोजन वितरण में मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा,चडरी सरना समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, संरक्षक मुन्ना सिंह, मुख्य पहान जगलाल पहान, राजेश गुप्ता छोटू ,प्रकाश मुंडा, हेमंत बारला, आनंद शकर मुंडा, विक्की मुंडा,विक्की सोनी, शुभ आशीष वर्मा,आकाश मुंडा, शशाक राज, आनंद लिंडा, प्रदीप मुंडा, अशोक मुंडा आदि उपस्थित रहे।