विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Update: हैलो डॉक्टर हेल्पलाइन रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर और धनबाद में शुरू

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Mon, 13 Apr 2020 11:24 AM (IST)

Hello Doctor. रांची और हजारीबाग में चिकित्सकीय परामर्श मिल रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए एक मीटर का व्यास बन रहा है।

Coronavirus Update: हैलो डॉक्टर हेल्पलाइन रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर और धनबाद में शुरू
Coronavirus Update: हैलो डॉक्टर हेल्पलाइन रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर और धनबाद में शुरू

रांची, जासं। झारखंड सरकार के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दो दशकों से काम कर रही गैर सरकारी संस्था सिटीजन्स फाउंडेशन ने एक अनूठी पहल की है। झारखंड और मेघालय के डॉक्टरों की टीम को साथ में लाकर संस्था ने हैलो डॉक्टर हेल्पलाइन की शुरुआत की है। डॉक्टरों की इस टीम में छह एमबीबीएस, एक बीएचएमएस और एक आयुर्वेद चिकित्सक शामिल हैं। यह टीम सुबह 10 से 12 बजे और अपराह्न तीन से शाम छह बजे के बीच जरूरतमंदों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दे रही है।

टीम में शामिल चिकित्सकों से क्रमश: दूरभाष संख्या 9431909836, 9534440707, 9934126165, 9661276111, 9771606957, 6205988684 तथा 8777470249 पर संपर्क किया जा सकता है। डॉक्टरों की यह टीम जमशेदपुर, धनबाद, रांची और हजारीबाग में अपनी सेवा दे रही है। संस्था इसी तरह रांची जिला प्रशासन के सहयोग से राजधानी और इसके आसपास के कई क्षेत्रों में शारीरिक दूरी बनाए रखने पर फोकस करने की कड़ी में डेढ़ दर्जन से भी अधिक स्थलों (सामुदायिक रसोई, दवा दुकान, हाट-बाजार, भोजन वितरण केंद्र आदि) पर एक मीटर की दूरी पर एक मीटर का व्यास बनाकर लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक कर रही है। संस्था की ओर से पांच हजार से अधिक मास्क विभिन्न स्थलों पर संस्था के सचिव गणेश रेड्डी के निर्देश पर संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा बांटे गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।