Move to Jagran APP

झारखंड में झुलसा रही गर्मी, नौ जिलों का पारा 40 के पार

अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना न के बराबर है। रांची में गर्मी इस बार 2010 का रिकार्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 01:54 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 01:57 PM (IST)
झारखंड में झुलसा रही गर्मी, नौ जिलों का पारा 40 के पार

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में गर्मी झुलसाने लगी है। अचानक पिछले दो दिनों से पारा एकदम से ऊपर की ओर भाग रहा है। शनिवार को नौ शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू गया। मेदिनीनगर सबसे गर्म जिला रहा। यहां पारा मीटर 42.1 डिग्री सेल्सियस तक गया। वहीं, सरायकेला खरसांवा व चाईबासा 42 डिग्री पर तपता रहा। राजधानी रांची का तापमान भी चालीस से बस कुछ फासले ही दूर रह गया। यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह के दौरान रांची की अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री का इजाफा हुआ है।

loksabha election banner

अगले चार दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत :

अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना न के बराबर है। मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 अप्रैल तक रांची तथा आसपास के इलाके में आंधी व बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान से बादल भी गायब रहेगा। आसमान साफ होने तथा उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण तापमान में और इजाफा होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 40 के पार पहुंचने की संभावना है। ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम से मशहूर रांची में गर्मी इस बार 2010 का रिकार्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। तब अप्रैल में उच्चतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जानें, कहां कितना रहा अधिकतम तापमान :

मेदिनीनगर : 42.1, चाईबासा : 42, सरायकेला-खरसावां : 42, साहिबगंज : 41, गढ़वा : 41, बोकारो : 40, गोड्डा : 40, चतरा : 40, जमशेदपुर : 40, रांची : 39.6, धनबाद : 39।

इस कारण हुई तापमान में वृद्धि

इन दिनों झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रभाव का असर न के बराबर है। साथ ही, मैदानी इलाके से शुष्क गर्म हवा प्रवेश करने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है।

-आरएस शर्मा, मौसम वैज्ञानिक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.