Move to Jagran APP

Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में हीट वेव का दिखेगा असर... 18 जिलों में छाए रहेंगे आंशिक बादल... बारिश की संभावना

Jharkhand Weather झारखंड में अब भी कई जिलों में हीट वेव का असर दिख रहा है। अभी आगे भी कई दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है। वहीं कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर रखा है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 07:23 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:30 AM (IST)
Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में हीट वेव का दिखेगा असर... 18 जिलों में छाए रहेंगे आंशिक बादल... बारिश की संभावना
Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में हीट वेव का दिखेगा असर...

रांची, जासं। Jharkhand Weather झारखंड के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में हीट वेव का असर कायम है, तो शेष हिस्सों में आसमान में बादल छाए व आंशिक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा में हीट वेव के असर को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के उत्तर पूर्वी, मध्य व दक्षिणी हिस्से यानी देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, गुमला के अलावे पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान किया गया है।

loksabha election banner

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो गिरिडीह जिले में हीट वेव का असर देखा गया, जबकि सरायकेला खरसावां के नीमडीह में सबसे अधिक 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सबसे अधिक तापमान डालनगंज का 45.7 डिग्री, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया। हालांकि रविवार को दिनभर राजधानी में तेज धूप रहने और शाम को हवा बहने के बाद भी तापमान 38.6 डिग्री रहा। वहीं, आज सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

फिर तपने लगा डालनगंज

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में आज मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि चक्रवाती तूफान असानी का बिहार, झारखंड में आंशिक असर दिखा है। पूर्वानुमान में यह भी बताया गया है कि राज्य में अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तक गिरावट के संकेत हैं। डाल्टेनगंज में एक बार तापमान 45 के पार पहुंच चुका है। हीट वेव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान का झारखंड में आंशिक असर ही देखने को मिलेगा। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में आज मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।

बारिश के बाद तापमान की स्थिति

  • पिछले 24 घंटे के दरम्यान रांची का तापमान अधिकतम 38.6 डिग्री, न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • जमशेदपुर का अधिकतम 41 डिग्री, जबकि न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • डालनगंज का अधिकतम 45.7 डिग्री, जबकि न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • बोकारो का अधिकतम 40.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • देवघर का अधिकतम 42.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • गोड्डा का अधिकतम 40.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • साहेबगंज का अधिकतम 35.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • गढ़वा का अधिकतम 45.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • गिरिडीह का अधिकतम 42.3 डिग्री, जबकि न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.