यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather : पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी
Jharkhand Weather Update राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले तीन दिनों तक तापमान में इजाफा होगा इसलिए इस दौरान ...और पढ़ें

HighLights
- तेज धूप की तपिश ने गुरुवार को भी लोगों को परेशान कर दिया
- धूप के कारण लोग शहर की सड़कों पर कम ही दिखे
जागरण संवाददाता, रांची। Heat Wave Alert in Jharkhand : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार को हुई तेज धूप की तपिश ने गुरुवार को भी लोगों को परेशान कर दिया। दिनभर तेज धूप के कारण लोग शहर की सड़कों पर कम ही दिखे।
गुरुवार को गोड्डा रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रांची का रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
गर्मी को लेकर राज्य में जारी येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भी आगामी तीन दिनों तक राजधानी समेत पूरे राज्य में तापमान के बढ़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बताया कि अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होगी।
हीट वेव का दिखेगा जबरदस्त असर
एक मई तक राजधानी में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अप्रैल को कहीं-कहीं हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा।
इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने और समुचित मात्रा में साफ पेयजल का सेवन करने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें:
