Move to Jagran APP

रांची के आश्रम में अनाथ बनकर रह रहा था नक्सली, गिरफ्तार कर साथ ले गई हजारीबाग पुलिस

गिरफ्तार नक्सली लालजीत गंझू के खिलाफ हजारीबाग के केरेडेरी सहित जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के क्रम में पहले अपहरण की अफवाह फैली बाद में सच्‍चाई सामने आई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 08:00 AM (IST)
रांची के आश्रम में अनाथ बनकर रह रहा था नक्सली, गिरफ्तार कर साथ ले गई हजारीबाग पुलिस

तुपुदाना (रांची), जेएनएन। रांची के तुपुदाना स्थित भारत सेवा आश्रम में खुद को अनाथ बताकर रह रहे नक्सली को हजारीबाग की केरेडारी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली कुख्यात माओवादी लालजीत गंझू उर्फ सूरज गंझू उर्फ लाल गंझू पिता फुलदेव गंझू है। उसे गिरफ्तार कर केरेडारी पुलिस हजारीबाग ले गई। लालजीत गंझू खुद को अनाथ बताकर भारत सेवा आश्रम में जुलाई से रह रहा था।

loksabha election banner

वह भारत सेवा आश्रम का वाहन चलाता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में भारत सेवा आश्रम के चालक के अपहरण की बात फैल गई। हालांकि आश्रम में जिम्मेवारों ने जब तुपुदाना पुलिस से इसकी जानकारी ली, तो पता चला कि उसे हजारीबाग पुलिस ले गई। वह कोई चालक नहीं, बल्कि कुख्यात नक्सली है। उसके खिलाफ हजारीबाग के केरेडेरी सहित जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं।

पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। तकनीकी शाखा के इनपुट पर केरेडारी थानेदार बमबम यादव और तुपुदाना ओपी प्रभारी तारीक अनवर ने लालजीत को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.