Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर मिले 05 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
झारखंड में गुरुवार को 42 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में गिरिडीह में 8 हजारीबाग में 5 कोडरमा में 5 और खूंटी में 3 पॉजिटिव केस मिले हैं।
रांची, जेएनएन। Coronavirus Hazaribagh झारखंड में गुरुवार को 42 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में गिरिडीह में 8, जमशेदपुर में 6, गुमला में 5, हजारीबाग में 5, कोडरमा में 5 और खूंटी में 3 पॉजिटिव केस मिले हैं। आज राजधानी रांची में भी 2 कोरोना मरीज मिला है। ताजा आंकड़ों के साथ राज्य में काेरोना संक्रमितों की संख्या 2261 पर पहुंच गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आज कुल 30 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। पूर्वी सिंहभूम में 16, गढ़वा में 11 तथा रांची, सिमडेगा व सरायकेला में एक-एक मरीज स्वस्थ हुए।
झारखंड में गुरुवार को मिले 42 कोरोना संक्रमित
- गिरिडीह में 08
- जमशेदपुर में 06
- हजारीबाग में 05
- कोडरमा में 05
- गुमला में 05
- खूंटी में 03
- रांची में 02
- पलामू में 01
- बोकारो में 01