विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hazaribagh Coronavirus News Update: हजारीबाग में आज 26 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

By Alok ShahiEdited By:
Published: Sun, 19 Jul 2020 09:45 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 06:39 AM (IST)

Hazaribagh Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में रविवार को 153 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। हजारीबाग में आज फिर 26 पॉजिटिव केस मिले हैं।

Hazaribagh Coronavirus News Update: हजारीबाग में आज 26 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Hazaribagh Coronavirus News Update: हजारीबाग में आज 26 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Hazaribagh, Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में रविवार को 153 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। हजारीबाग में आज फिर 26 पॉजिटिव केस मिले हैं। आज के ताजा मामलों में राजधानी रांची में 32, लोहरदगा में 25, जमशेदपुर में 25 और धनबाद में 10 कोरोना मरीज मिले हैं। आज गुमला में 6, साहिबगंज में 5, कोडरमा में 5, देवघर में 4, गिरिडीह में 4, बोकारो व गढ़वा में 3-3, दुमका में 2, रामगढ़ में एक, गोड्डा में एक और खूंटी में एक नया मामला सामने आया है। आज मिले 153 मरीजों के साथ राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 5552 पर पहुंच गई है। आज राज्‍य में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या 56 पर पहुंच गई है।

झारखंड में रविवार को मिले 153 कोरोना पॉजिटिव, 3 मौत

  • रांची में 32
  • हजारीबाग में 26
  • लाेहरदगा में 25
  • पूर्वी सिंहभूम में 25
  • धनबाद में दस
  • गुमला में छह
  • कोडरमा में पांच
  • साहिबगंज में पांच
  • देवघर में चार
  • गिरिडीह में चार
  • बोकारो में तीन
  • गढ़वा में तीन
  • दुमका में दो
  • रामगढ़ में एक
  • गोड्डा में एक
  • खूंटी में एक