Move to Jagran APP

Hazaribagh Coronavirus: हजारीबाग में आज 01 महिला, 01 पुरुष कोरोना पॉजिटिव, अबतक 132; जानें ताजा हाल

झारखंड में गुरुवार को 54 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 20 नए मामले सिमडेगा से सामने आए हैं। हजारीबाग में आज 2 कोरोना पॉजिटिव मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 04:51 AM (IST)
Hazaribagh Coronavirus: हजारीबाग में आज 01 महिला, 01 पुरुष कोरोना पॉजिटिव, अबतक 132; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में गुरुवार को 54 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 20 नए मामले सिमडेगा से सामने आए हैं। हजारीबाग में आज 2 कोरोना पॉजिटिव मिले। बोकारो में एक तथा हजारीबाग में दो नए केस सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1605 पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

जिले में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

रांची के निजी लैब से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार हजारीबाग जिले में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए । इस रिपोर्ट के बाद जिले में संक्रमितों  की संख्या 132 हो गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या 35 हो गई है। इनमें एक व्यक्ति का इलाज रिम्स में और 34 लोगों का इलाज एचएमसीएच अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में जारी है। मिली खबर के मुताबिक दोनों पॉजिटिव मरीज इचाक प्रखंड निवासी हैं । जिनमें एक 71 वर्षीय महिला है और दूसरा 55 वर्षीय पुरुष हैं।

संक्रमितों की संख्या पहुंची 132 एक्टिव मामले 35

जानकारी के मुताबिक महिला हजारीबाग के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने गई थी जहां उसका सैंपल कलेक्ट कर पाथ काईंड  लैब में भेजा गया था, वही संक्रमित पुरुष रांची के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने गया था जहां से उसका सैंपल कलेक्ट किया गया था। दोनों का सैंपल झारखंड सरकार द्वारा अधिकृत उक्त प्राइवेट लैब में  जांच करने के बाद रिपोर्ट भेजी गई है। 

गौरतलब है कि दोनों मरीज इलाज कराने के बाद अपने घर लौट चुके हैं,तब जाकर इनका पॉजिटिव रिपोर्ट आया है, जिससे संक्रमण का खतरा परिवार और आसपास के लोगों के बीच बढ़ने की संभावना है। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि संक्रमित पाए गए दोनों  को एचएमसीएच अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है और उनके परिवार के सदस्यों को फेमिली ट्रेसिंग के आधार पर सैंपल कलेक्ट किया जाएगा।

झारखंड में गुरुवार को मिले 54 कोरोना मरीज

  1. सिमडेगा : 20
  2. रांची : 09
  3. रामगढ़ : 07
  4. कोडरमा : 05
  5. गुमला : 05
  6. हजारीबाग : 02
  7. पश्चिम सिंहभूम : 02
  8. लातेहार : 01
  9. हजारीबाग : 02
  10. बोकारो : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.