Move to Jagran APP

Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में 24 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 109; जानें ताजा हाल

झारखंड में शुक्रवार को 94 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 30 कोरोना मरीज सिमडेगा में मिले हैं। आज हजारीबाग में 24 नए मामले सामने आए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:26 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 07:39 AM (IST)
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में 24 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 109; जानें ताजा हाल
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में 24 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 109; जानें ताजा हाल

हजारीबाग, जासं। झारखंड में शुक्रवार को 94 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 30 कोरोना मरीज सिमडेगा में मिले हैं। आज हजारीबाग में 24 नए मामले सामने आए। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 937 पर पहुंच गया है। इधर हजारीबाग जिले में प्रवासियों का आगमन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ानेवाला साबित हो रहा है।

loksabha election banner

शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 24 मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109 पर पहुंच गई। वही अब तक कोरोना योद्धाओं की बदौलत जिला के 52 संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 44 मरीजों का इलाज कोविड 19 अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक मरीज जिसके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हो चुकी है, रांची रिम्स में भर्ती होकर हृदय रोग का इलाज करा रहा है। शुक्रवार को मिले सभी संक्रमित मरीज भी  प्रवासी हैं।

24 नए संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ 109 पर पहुंची संख्या

नए संक्रमित मरीजों में से पांच केरेडारी प्रखंड के हैं। इनमें पगार गांव के 28 , 24 एवं 20 वर्षीय युवक हैं। ये तीनों युवक बीते 17 मई को मुंबई से हजारीबाग पहुंचे थे। वहीं अन्य दो मरीजों में बेलतू निवासी 30 वर्षीय युवक एवं हेवई निवासी 45 वर्षीय अधेड़ शामिल हैं। ये दोनों 17 मई को पुणे महाराष्ट्र से हजारीबाग लौटे थे। इन सभी का सैंपल 23 मई को लिया गया था। वहीं छठा मरीज सदर प्रखंड का अमृतनगर निवासी 18 वर्षीय युवक है। इसके अलावा बड़कागांव, इचाक, विष्णुगढ़, हजारीबाग के  चिश्तिया मोहल्ले, दारु और टाटीझरिया में एक -एक मरीज मिले हैं। सभी मुंबई से लौटे हैं। हालांकि, इन सभी को क्वारंटाइन में रखा गया था।

12 नए संक्रमित में सात केरेडारी प्रखंड के हैं। सभी प्रवासी हैं क्वॉरेंटाइन में रखे गए हैं। हाल ही में मुंबई से लौटे थे। तीन टाटीझरिया के बताए जाते हैं। यह सभी भी प्रवासी मजदूर हैं और मुंबई से ही लौटे हैं। दो अन्य मरीज अलग-अलग प्रखंड के हैं। इन 12 मरीजों में तीन हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

झारखंड में शुक्रवार को मिले 79 कोरोना मरीज

  1. सिमडेगा : 30
  2. हजारीबाग : 24
  3. लातेहार : 06
  4. गढ़वा : 06
  5. रामगढ़ : 07
  6. गुमला : 01
  7. जमशेदपुर : 02
  8. रांची : 02

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.