Hazaribagh Corona Update: पति के संपर्क में आई महिला कोरोना पॉजिटिव, हजारीबाग में आज 01 मरीज; जानें ताजा हाल
झारखंड में सोमवार को 30 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 6 नए मामले रांची 6 खूंटी 5 चतरा और 3 नए मामले लोहरदगा से सामने आए हैं।
हजारीबाग, जासं। झारखंड में सोमवार को 30 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 6 नए मामले रांची, 6 खूंटी, 5 चतरा और 3 नए मामले लोहरदगा से सामने आए हैं। सोमवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में हजारीबाग जिले में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। संक्रमित महिला पति के संपर्क आने के बाद बीमार हुई है। कोरोना पॉजिटिव पति का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। महिला बरियठ इचाक की रहने वाली है। बताया जाता है कि 55 वर्षीय पति हाल ही में मुंबई से लौटा था। कॉटैक्ट ट्रेसिंग में महिला संक्रमित पाई गई। महिला को भी अब इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाया जा रहा है। पहले महिला की जांच ट्रूनेट मशीन से की गई थी। पॉजिटिव निकले पर पुष्टि के लिए सैंपल को रांची भेजा गया था।