Move to Jagran APP

परशुराम जयंती पर हवन-पूजन कर रोगमुक्त होने की कामना

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की ओर से किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 07:35 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 07:35 AM (IST)
परशुराम जयंती पर हवन-पूजन कर रोगमुक्त होने की कामना

जासं, रांची: भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा समाज की ओर से द्वारा पूरे राज्य में किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों के द्वारा सभी के शिक्षित होने और देश के रोगमुक्त होने की कामना की गई। कार्यक्रम के तहत राज्य में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे एक साथ 13 जिला में विप्र बंधु द्वारा अपने-अपने घर में परिवारजनों के साथ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्मोत्सव मनाया। इसके साथ ही विश्व कल्याण और कोरोना महामारी के जल्द खत्म होने की कामना के साथ अथर्ववेद के अनुसार विशेष जड़ी बूटी द्वारा एवं महामंत्रों से हवन किया गया। भगवान परशुराम की जयंती एवं कोरोना कवच के रूप में हवन रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, पलामू, चतरा, लातेहार, जिलों के भिन्न-भिन्न गांवों एवं कस्बों में ब्राह्मणों द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में रांची से मनोज कुमार पांडे, चंद्रकांत पांडे, दिलीप कुमार पांडे, हजारीबाग से उमेश पांडे, विनोद पांडे, जयकुमार पांडेय, संतन पांडेय आदि शामिल थे।

loksabha election banner

परशुराम जयंती पर विशेष पूजा आयोजित

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि शंकर शर्मा, अशोक पुरोहित, गोपाल पारीक एवं प्रवीण व्यास उपस्थित थे। पूजा अर्चना आचार्य बलराम मिश्रा के द्वारा किया गया। परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा ने जरूरतमंद ब्राम्हणो को खाद्य सामग्री का वितरण किया। खाद्य सामग्री का वितरण समाजसेवी प्रणय कुमार के सौजन्य से कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.