विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस रद, कई ट्रेनों के मार्ग बदले; पूर्वा एक्सप्रेस अब नई दिल्ली की जगह शकूरबस्ती तक

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:41 AM (IST)

चक्रधरपुर रेल मंडल में चौथी रेललाइन के काम के कारण कई ट्रेनें रद की गई हैं, जिनमें हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस भी ...और पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में चौथी रेललाइन के काम के कारण कई ट्रेनें रद की गई हैं।

चक्रधरपुर रेल मंडल में चौथी रेललाइन के काम के कारण कई ट्रेनें रद की गई हैं।

HighLights

  1. हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस 1-3 नवंबर तक रद्द।

  2. चौथी रेललाइन कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित।

  3. पूर्वा एक्सप्रेस अब शकूरबस्ती स्टेशन तक जाएगी।

जागरण संवाददाता, रांची। चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडेही–झारसुगुड़ा रेलखंड के बीच चौथी रेललाइन के कमीशनिंग और यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत हटिया–झारसुगुड़ा एक्सप्रेस एक से तीन नवंबर तक रद रहेगी।

वहीं, झारसुगुड़ा–हटिया एक्सप्रेस दो से चार नवंबर तक रद रहेगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग तिथियों में रद किया गया है। पुरी–योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है। इससे यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की तिथि और परिचालन की स्थिति जांचने की जरूरत है।

रद रहने वाली ट्रेनों में राउरकेला–झारसुगुड़ा मेमू, इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस, हावड़ा–कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस और राउरकेला–पुरी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। उत्कल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

अब नई दिल्ली नहीं, शकूरबस्ती तक जाएगी पूर्वा एक्सप्रेस

हावड़ा से चलकर नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस का परिचालन अब शकूरबस्ती स्टेशन तक विस्तारित किया गया है। हावड़ा से कोडरमा, गया, सासाराम और डेहरी के रास्ते नई दिल्ली पहुंचने वाली पूर्वा एक्सप्रेस अब शकूरबस्ती स्टेशन तक जाएगी।

रेलवे के इस फैसले से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से सुविधाएं मिलेगी। नई व्यवस्था 29 अक्टूबर से लागू हो गई है। वहीं वापसी में शकूरबस्ती से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से नए स्टेशन से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- जयपुर एक्सप्रेस के लिए आरक्षित टिकट की की टिकट बुकिंग शुरू, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला