Move to Jagran APP

Happy Birthday Shibu Soren: 76वें जन्मदिन पर शिबू सोरेन बोले, झारखंड के नदी-नाला, झरना-पहाड़ मेरे संघर्ष के गवाह

Happy Birthday Shibu Soren झामुमो अध्‍यक्ष शिबू सोरेन ने दैनिक जागरण से खास मुलाकात में कहा कि झारखंड का सर्वांगीण विकास ही मेरा सपना है। गुरुजी आज 76वां जन्मदिन मना रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 03:31 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 01:39 PM (IST)
Happy Birthday Shibu Soren: 76वें जन्मदिन पर शिबू सोरेन बोले, झारखंड के नदी-नाला, झरना-पहाड़ मेरे संघर्ष के गवाह

गुरुजी कहें, दिशोम गुरु या फिर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता उन चर्चित शख्सियतों में शुमार हैं, जिनकी धाक प्रदेश से बाहर है। धाकड़ नेताओं में शुमार शिबू सोरेन शनिवार को 76 साल के हो जाएंगे। झारखंड आंदोलन के प्रणेता के रूप में पहचानी जाने वाली इस हस्ती के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतकर अभी-अभी सत्तासीन हुई झामुमो के लिए यह अवसर खास मायने रखता है। गुरुजी को झामुमोनीत गठबंधन सरकार के रूप में पहले ही बड़ा तोहफा मिल चुका है। संघर्ष, करिश्मा और विवादों से भरा झामुमो प्रमुख का सफर अब नए पड़ाव पर आ पहुंचा है। शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को मुकाम पर पहुंचाया था।

loksabha election banner

कई मुकदमे में आरोपित रहे शिबू सोरेन फिलहाल सभी मामलों में अदालत से बरी किए जा चुके हैं। झारखंड विधानसभा चुनााव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सर्वाधिक 30 सीटें झटकने वाली झामुमो के लिए अभी स्वर्ण युग कहा जा सकता है। 70 के दशक में झामुमो की स्थापना के बाद से हालिया झारखंड विधानसभा के चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शिबू सोरेन के लिए भी सुखद अहसास देने वाला रहा। उन्हें आशा है कि हेमंत सोरेन उस सपने को मुकाम तक पहुंचाएंगे जिसे उन्होंने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन के दौरान देखा था। खराब सेहत के बावजूद झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की सक्रियता में कोई कमी नहीं। उनके सपने, आकांक्षा और अपेक्षा पर बातचीत की दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रभारी प्रदीप सिंह ने। 

आपका जन्मदिन है, आपको बधाई। राज्य के लोगों को क्या संदेश देना चाहेंगे?

जन्मदिन मैैं तो नहीं मनाता कभी। हां, लोग मुझसे बहुत स्नेह रखते हैैं। आते हैैं मेरे पास, खुशी मनाते हैैं। मुझे बहुत अच्छा लगता है। झारखंड के लोगों का प्यार मिला है मुझे। और अच्छा लगेगा, जब मेरा सपना पूरा होगा। हमने झारखंड के लिए अलग लड़ाई लड़ी। लड़कर झारखंड लिया। बहुत साथी थे साथ में। कुछ का साथ छूट गया। 

क्या सपने हैैं आपके जो अधूरे रह गए? क्या उसके पूरा होने के प्रति आप आशावान हैैं?

हां जी, पूरी तरह आशावान हैैं। मैैं कभी निराशा की बात ही नहीं करता। जीवन संघर्ष में बीता। झारखंड का जंगल, पहाड़, नदी, नाला मेरे संघर्ष का गवाह है। यहां के लोग बहुत मेहनती हैैं। मेरा सपना है कि झारखंड के लोग प्रगति करें। राज्य विकसित प्रदेश में शामिल हो जाए। उसके लिए सारा प्रयास हो रहा है। 

आपके पुत्र हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैैं? आपकी उनसे क्या अपेक्षाएं हैैं?

जिस सोच और सपना को लेकर मैने संघर्ष किया है, मुझे पूरा विश्वास है कि हेमंत सोरेन उसे पूरा करेंगे। वे बहुत समझदार हैैं। उन्हें झारखंड की पूरी जानकारी भी है। उन्होंने बड़ी जीत हासिल की है लोगों के स्नेह से। उनपर मेरा पूर्ण विश्वास है। हमलोग सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैैं। देखिएगा, हेमंतजी कितनी तेजी से राज्य का विकास करते हैैं। 

आपको भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। क्या परेशानियां महसूस की?

कभी कोई परेशानी नहीं रही। जितना मौका मिला, मैने काम कर दिखाया। हेमंत सोरेन भी पहले मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैैं। उन्होंने बेहतर काम किया था। यही कारण है कि जनता ने उन्हें फिर से मौका दिया है। मुझे इसकी बहुत खुशी है कि वे लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैैं। दुनिया भर से लोग उनसे मुलाकात करने आ रहे हैैं। वे हमारे सपने को मुकाम तक पहुंचाएंगे। झारखंड तेजी से आगे बढ़ेगा। 

भाजपा का शासन झारखंड में था। क्या वजह रही कि चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा?

यह बात आपको जनता से पूछना चाहिए। भाजपा के लोगों से पूछना चाहिए। मैैं इसमें क्या बता सकता हूं? ठीक काम नहीं कर रहे होंगे, तो जनता ने नहीं चुना। देखिए, जनता सबकुछ देखती है, सब जानती है। उसकी नजर से कोई बच नहीं सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.