विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांचीः हज 2027 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई

Published: Tue, 21 Jul 2026 09:17 AM (IST)

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर अब 24 जुलाई 2026 कर दी गई है। ...और पढ़ें

आवेदन की अंतिम तिथि 20 से बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 हुई। जागरण

आवेदन की अंतिम तिथि 20 से बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 हुई। जागरण

HighLights

  1. आवेदन की अंतिम तिथि 20 से बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 हुई।

  2. डिजिटल कुर्रा द्वारा चयन प्रक्रिया 30 जुलाई को होगी।

जागरण संवाददाता, रांची। हज-2027 पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर अब 24 जुलाई 2026 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। यह जानकारी झारखंड राज्य हज समिति ने सोमवार को दी।

हज समिति ने बताया कि विभिन्न राज्यों की हज समितियों और आवेदकों से मिले अनुरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है। खासकर ऐसे आवेदकों को ध्यान में रखते हुए तिथि बढ़ाई गई है, जिनका पासपोर्ट समय पर तैयार नहीं हो सका था। समिति ने स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई के बाद आवेदन की समय सीमा में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।

हज-2027 के लिए चयन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे मुंबई स्थित हज कमेटी ऑफ इंडिया कार्यालय में डिजिटल कुर्रा (डिजिटल रैंडम सेलेक्शन) के माध्यम से होगी। चयन प्रक्रिया का सीधा प्रसारण हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट पर किया जाएगा।

चयनित और प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) के आवेदकों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। साथ ही संबंधित आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जाएगी।

हज समिति के अनुसार प्रारंभिक रूप से चयनित सभी हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये अग्रिम हज राशि के रूप में जमा करनी होगी।

झारखंड राज्य हज समिति ने सभी इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी हज हाउस, कदम, रांची स्थित झारखंड राज्य हज समिति कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।