गुमला,संस। Gumla Zilla Parishad President, Vice President Chunav झारखंड के गुमला जिला में जिला परिषद गुमला अध्यक्ष पद पर किरणमाला बाड़ा दूसरी बार निर्वाचित घोषित हुई। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर संयुक्ता देवी निर्वाचित घोषित हुई है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा समर्थक प्रत्याशी के विजयी होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, किरणमाला जिंदाबाद, संयुक्ता देवी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। समर्थकों के द्वारा लड्डू और मिठाई का वितरण भी लोगों के बीच किया गया।
बता दें कि उपाध्यक्ष पद के दो प्रत्यशियों का समान वोट मिलने पर लॉटरी कराया गया। लॉटरी में संयुक्ता देवी को निर्वाचित किया गया।
अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि अधूरे कार्यों को पूरा करने का एक बार फिर मौका मिला है। लोगों के विश्वास पर खरा उतरना है। उन्होंने जीत के जनता का आभार व्यक्त किया।
किसे मिला कितना वोट
- जिप अध्यक्ष
1.किरण माला बाड़ा - 08
2.सतवंती देवी - 07
3.बसंती खड़िया - 04
- जिप उपाध्यक्ष
1.जेंगा उराव - 07
2.संयुक्त देवी - 07
3.सरस्वती सिंह - 05