Move to Jagran APP

Gumla Corona Update: गुमला में आज फिर मिले 06 कोरोना मरीज, मची खलबली; जानें ताजा हाल

झारखंड में आज अबतक 30 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। गुमला में 6 हजारीबाग में 3 धनबाद में 3 गढ़वा में 3 पश्चिमी सिंहभूम में 3 जमशेदपुर में 3 और कोडरमा में 2 कोरोना मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 09:44 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 03:26 AM (IST)
Gumla Corona Update: गुमला में आज फिर मिले 06 कोरोना मरीज, मची खलबली; जानें ताजा हाल
Gumla Corona Update: गुमला में आज फिर मिले 06 कोरोना मरीज, मची खलबली; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में एक बार फिर 30 कोरोना मरीज मिले हैं। मंगलवार को अलग-अलग कोरोना जांच केंद्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक गुमला में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। तीन मामला हजारीबाग, 3 धनबाद, 4 पश्चिमी सिंहभूम, 3 गढ़वा और दो मामले खूंटी, 2 कोडरमा व 3 मामले जमशेदपुर से पकड़ में आए हैं। जांच में 2 नए मामले खूंटी में सामने आए हैं। इसके अलावा लोहरदगा, पलामू, सरायकेला खरसावां और रिम्‍स में भर्ती एक मरीज भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।

loksabha election banner

झारखंड में आज मिले 30 कोरोना पॉजिटिव

  1. गुमला : 06
  2. हजारीबाग : 03
  3. धनबाद : 03
  4. पश्चिमी सिंहभूम : 04
  5. गढ़वा : 03
  6. खूंटी : 02
  7. कोडरमा : 02
  8. जमशेदपुर : 03
  9. लोहरदगा : 01
  10. पलामू : 01
  11. सरायकेला खरसावां : 01
  12. रिम्‍स : 01

लोहरदगा में कोरोना का एक नया मरीज मिला है। झारखंड में आज अबतक 30 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। गुमला में 6, हजारीबाग में 3, धनबाद में 3, गढ़वा में 3, पश्चिमी सिंहभूम में 3, जमशेदपुर में 3 और कोडरमा में 2 कोरोना मरीज मिले। आज के ताजा मामलों को जोड़कर झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 438 हो गई है। इधर प्रवासी मजदूरों में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर सभी जिलों के डीसी को अतिरिक्‍त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.