Gumla Corona Update: गुमला में आज फिर मिले 02 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल
झारखंड में गुरुवार को 12 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें 5 रांची 2 जमशेदपुर 2 गढ़वा और 2 मामले गुमला में सामने आए हैं। धनबाद के गोमो में भी एक पॉजिटिव केस मिला है।
रांची, जेएनएन। झारखंड में गुरुवार को 12 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें 5 रांची, 2 जमशेदपुर, 2 गढ़वा और 2 मामले गुमला में सामने आए हैं। धनबाद के गोमो में भी एक पॉजिटिव केस मिला है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 471 पर पहुंच गया है। इधर गुरुवार को राज्य में कुल 21 मरीज कोरोना वायरस को हराकर जिंदगी की जंग जीतने में सफल रहे। इनमें सबसे अधिक गढ़वा के 18 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोडरमा के दो और चतरा के एक मरीज को भी ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह राज्य में अबतक कुल 213 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
झारखंड में गुरुवार को मिले 12 कोरोना मरीज
- रांची : 05
- जमशेदपुर : 02
- गुमला : 02
- गढ़वा : 02
- धनबाद : 01