विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Morbi Bridge: गुजरात के माेरबी पुल हादसे में 132 लोगों की दर्दनाक मौत, CM, BJP नेताओं को गहरा दुखVIDEO

By Alok ShahiEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2022 02:11 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2022 07:34 AM (IST)

Morbi Bridge गुजरात के मोरबी में पुल हादसे में अबतक 132 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मरने ...और पढ़ें

Morbi Bridge: गुजरात के माेरबी पुल हादसे से हर तरफ कोहराम मच गया।
Morbi Bridge: गुजरात के माेरबी पुल हादसे से हर तरफ कोहराम मच गया।

रांची, जेएनएन। Morbi Bridge गुजरात के मोरबी में रविवार को भयानक पुल हादसे में अबतक 132 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस दुघर्टना में मरने वालों में बच्‍चे और महिलाएं सबसे अधिक हैं। एनडीआरएफ की अगुआई में यहां राहत और बचाव कार्य युद्धस्‍तर पर चलाया जा रहा है। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश समेत कई भाजपा नेताओं ने मोरबी पुल हादसे पर संवेदना और गहरा दुख जताया है। अपडेट जानकारी के मुताबिक Gujarat Morbi Bridge हाल ही में पुनर्निर्मित हुआ था। पुल के गिरने के बाद कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है, जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय, पीएमओ ने भी मरने वालों के आश्रितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। अधिकारियों के मुताबिक गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर बना करीब 100 साल पुराना पुल रविवार शाम ढह गया, जिससे उस पर खड़े कई लोग पानी में गिर गए।

झारखंड के इन नेताओं ने जताई संवेदना (Morbi Bridge)

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर लिखा- गुजरात के मोरबी में नदी पर बने ब्रिज के टूटने से कई लोगों के हताहत होने की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा से हादसे में हताहत हुए लोगों की कुशलता की कामना करता हूं।

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा, गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने के हादसे का दुखद समाचार मिला। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ईश्वर से हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा, गुजरात के मोरबी स्थित झूलता पुल के अचानक टूटने से कईयों के हताहत होने एवं लापता होने की अत्यंत दुःखद सूचना मिली। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ईश्वर पीड़ित परिजनों को दुःख के इस वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा, गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। इस हादसे में दिवंगत सभी को ईश्वर शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर केबल पुल टूटने से हुए हादसे का समाचार अत्यंत दुःखद है। गुजरात सरकार और प्रशासन ने घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए, राहत व बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।