चतरा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 के खिलाफ मामला दर्ज Chatra News
Jharkhand Crime News. पीड़िता द्वारा शोर बचाने के बाद जब तक गांव वाले आते तब तक चारों आरोपी फरार हो चुके थे।
प्रतापपुर (चतरा), जासं। प्रतापपुर में चार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नवरतपुर गांव का है। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। घटना शनिवार की है। लेकिन प्राथमिकी रविवार को दर्ज हुई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस बदमाशों की शिनाख्त में जुट गई है। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार महिला शनिवार की सुबह करीब सात बजे निकटवर्ती गांव हुमाजांग से सामान खरीद कर अपने गांव नवरतनपुर आ रही थी।
हुमाजांग तथा नवरतनपुर गांव के बीच में टांड पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए चार अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया तथा जोर जबरदस्ती कर बगल के जंगल में ले गए तथा बारी-बारी से बलात्कार किया। पीड़िता द्वारा शोर बचाने के बाद जब तक गांव वाले आते, तब तक चारों आरोपी फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करा दी गई है। अनुसंधान जारी है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।