यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड: अजब प्रेम की गजब कहानी... पत्नी को उसके प्रेमी से मिलाना चाहता है पति; जानें, पूरा मामला
Jharkhand News झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक ...और पढ़ें

तरहसी (पलामू), संसू। Jharkhand News झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक पति ही अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलाना चाह रहा है। महिला कुछ दिनों से गायब है। तरहसी के धनगांव में इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से बवाल मचा हुआ है। लगातार बैठकें हो रही हैं। सामाजिक स्तर पर पंचायत की ओर से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
धनगांव निवासी अंतू राम ने अपने पड़ोसी के बेटे सत्यम के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। अपने गांव, समाज व पुलिस प्रशासन तक जाकर अपने बच्चों की दुहाई देकर पत्नी को घर वापस बुलाने की गुहार लगाता रहा। जब थक गया तो उसने अपनी पत्नी की मर्जी के अनुसार उसकी शादी प्रेमी से ही कराने की ठान ली। अब अंतु राम अपनी पत्नी को आजाद कर खुद भी मुक्त होना चाह रहा है। पत्नी दो बच्चों की मां है। उसकी उम्र 35 है। वहीं प्रेमी की उम्र 19 बताई जाती है।
दूसरी ओर आरोपित युवक इस संबंध से इनकार किया है। इस पूरे मामले को लेकर अंतू राम ने तरहसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। लापता हुई अपनी पत्नी की खोज कर उसके मन मुताबिक उसकी शादी करा देने की गुहार लगाई है। इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में खूब हो रही है।
