Move to Jagran APP

विवि शिक्षकों को शीघ्र दें प्रोन्नति : राज्यपाल

रांची : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वविद्यालय शिक्षकों को शीघ्र प्रोन्नति देने का निर्देश दिया। वह उच्च और तकनीकी शिक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 08:04 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 08:04 AM (IST)
विवि शिक्षकों को शीघ्र दें प्रोन्नति : राज्यपाल
विवि शिक्षकों को शीघ्र दें प्रोन्नति : राज्यपाल

रांची : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वविद्यालय शिक्षकों को शीघ्र प्रोन्नति देने का निर्देश उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग को दिया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में शिक्षकों की विधिवत प्रोन्नति दी जाए। राज्यपाल ने शुक्रवार को राजभवन में विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठककर यह निर्देश दिया। इस क्रम में यह बात सामने आई कि विश्वविद्यालय शिक्षकों के एसीआर के फार्मेट तय नहीं होने से शिक्षकों की प्रोन्नति में बाधा आ रही है। इसे लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई।

loksabha election banner

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग का गठन नहीं हो पाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए इस टास्क को शीघ्र पूरा करने का भी निर्देश दिया। साथ ही विश्वविद्यालयों एवं अधीनस्थ विभागों में नए पद सृजित करने की आवश्यक प्रक्रिया भी शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने की दिशा में भी शिक्षकों के पद सृजित करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में राज्यपाल ने चांसलर पोर्टल के माध्यम से कॉलेजों में हो रहे ऑनलाइन नामांकन की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि अबतक 1.55 लाख विद्यार्थियों ने नामांकन के लिए ऑनलाइन फार्म भरे हैं। रांची विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय और विनोबा भावे विश्वविद्यालय में सबसे अधिक फार्म आए हैं, जबकि सिदो कान्हू विश्वविद्यालय इसमें सबसे पीछे है।

बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक अबु इमरान, राज्यपाल के शिक्षा सलाहकार डॉ. आनंद भूषण आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.