Move to Jagran APP

राज्य में झारखंड आंदोलनकारियों की सरकार, मिलेगा सम्‍मान : सत्यानंद भोक्ता

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्‍य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मुलाकात की। मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल में झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान पहचान अस्तित्व राजकीय सम्मान तथा स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा सहित अन्‍य मांगों वाला 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2020 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2020 02:08 PM (IST)
राज्य में झारखंड आंदोलनकारियों की सरकार, मिलेगा सम्‍मान :  सत्यानंद भोक्ता
सत्यानंद भोक्ता ने झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रांची (जागरण संवाददाता)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्‍य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मुलाकात की। मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल में झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पहचान, अस्तित्व, राजकीय सम्मान तथा स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा सहित अन्‍य मांगों वाला 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

loksabha election banner

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान निश्चित तौर पर हमारी सरकार देगी। झारखंड की सरकार झारखंड आंदोलनकारियों की सरकार है। आज जो कुछ भी हैं हम लोग झारखंड आंदोलनकारी की उपाधि ही हैं। आप लोग बधाई के पात्र। निश्चित तौर पर आप लोगों की मांगों पर सरकार संज्ञान लेगी।

प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई चतरा जिला के झारखंड आंदोलनकारी भुनेश्वर उरांव ने की। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पुष्कर महतो, गोपाल पासवान ,सरस्वती कुमारी ,धोतल महतो, कमल नाथ महतो, बैद्यनाथ महतो, रामचंद्र महतो एवं कोल्हा महतो, सुरेश महतो प्रमुख थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.