रांची, राज्य ब्यूरो। Governance Now Digital Transformation Award - झारखंड पुलिस को नई दिल्ली के एक होटल में समारोह में गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। भारत सरकार ने पूरे देश से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह पुरस्कार दिया। झारखंड पुलिस का प्रतिनिधित्व विशेष शाखा के डीआइजी अखिलेश कुमार झा कर रहे थे, उन्होंने ही पुरस्कार ग्रहण किया।
केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों से डिजिटल इंडिया ब्रिंगिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में योगदान के लिए कुल 300 आवेदन अधिकृत ज्यूरी को मिली थी। इसकी शॉर्ट लिस्ट की गई। शॉर्ट लिस्ट के बाद ज्यूरी ने सभी नामांकन पर सावधानी पूर्वक विश्लेषण व विचार किया। झारखंड पुलिस की प्रविष्टि में आम जनता व पुलिस के लिए तैयार विभिन्न प्रकार के डिजिटल एप्लिकेशन की जानकारी दी गई थी, जिसे ज्यूरी ने सराहा और इसे पुरस्कृत करने के लिए चयन किया।
Posted By: Sujeet Kumar Suman
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप