युवाओं की पसंद बने सोने-चांदी के ब्रेसलेट
युवाओं के बीच सोना और चांदी के आभूषणों की डिमाड, ब्रेसलेट को किया जा रहा सबसे ज्यादा पसंद, उपलब्ध हैं कई प्रकार की डिजाइनें, युवाओं को मॉडर्न लुक के साथ देती है सादगी।
जागरण संवाददाता, राची : गोल्ड का फैशन कभी पुराना नहीं होता है, चाहे इसकी कीमत कितनी भी क्यों न बढ़ जाए। आज भी गोल्ड ही सबकी पहली पसंद है। साथ ही युवाओं के बीच भी सोना और चांदी के आभूषण डिमाड में हैं। आजकल सोने के ब्रेसलेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें कई प्रकार की डिजाइनें उपलब्ध हैं, जो युवाओं को मॉडर्न लुक भी प्रदान करते हैं। साथ ही सादगी भी देते हैं।
कहा से आते हैं ये आभूषण :
रांची के बाजार में आभूषण भारत के विभिन्न भागों से मंगाए जाते हैं, जैसे कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद। इनकी डिजाइन भी खास होती है। दुर्गा पूजा में भी इन जगहों से आभूषण मंगाए जा रहे हैं।
ये डिजाइन हैं खास :
गोल्ड में राजकोट डिजाइन, साउथ इंडियन डिजाइन के ब्रेसलेट व कोलकाता डिजाइन के ब्रेसलेट ट्रेंड में हैं। गोल्ड में ट्रेडिशनल डिजाइन, कुंदन जड़ित ब्रेसलेट, चार्म ब्रेसलेट और पोलकी डिजाइन के ब्रेसलेट फैशन में हैं।
चादी की चमक :
अलग-अलग वेराइटी के गहने आने के बाद भी चादी की चमक फीकी नहीं पड़ी है। अभी भी चादी फैशन में हैं। बीड्स वर्क के ब्रेसलेट से हाथों की खूबसूरती और निखर सकती है। ब्रेसलेट के साथ-साथ चादी के टो रिंग्स और ऐंकलेट भी फैशन में हैं। चादी की बाला और फुल डिजाइन के हेवी ईयर रिंग्स ट्रेंड में हैं।
एनिमल शेप्ड ज्वेलरी :
एनिमल शेप्ड ज्वेलरी भी फैशन में है। यह खास तौर पर जंगल थीम पर बेस्ड होती है। इस तरह गहनों को दिन के साथ शाम की भी पार्टी में अलग-अलग ड्रेस के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस डिजाइन में ब्रेसलेट भी उपलब्ध हैं।
क्या कहते हैं व्यापारी :
लोग सोचते हैं कि सोना और चांदी की ज्वेलरी सिर्फ महिलाएं और बड़े लोगों को पसंद आती है, लेकिन ऐसा नहीं है। कामकाजी युवा भी सोने व चंादी के आभूषण पसंद कर रहे हैं। आजकल कई मॉडर्न डिजाइन में इन्हें बनाया जा रहा है, जो युवाओं को लुभा रहे हैं। आभूषण में ब्रेसलेट लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी उपलब्ध हैं। इनकी बनावट के आधार पर इनकी कीमत रखी जाती है।
अभय सिंह, ज्वेलरी स्टोर प्रबंधक