Move to Jagran APP

गायत्री परिवार ने पहाड़ी मंदिर परिसर में लगाए पौधे

गायत्री परिवार के दीया टीम द्वारा प्रत्येक रविवार को पौधारोपण किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 06:30 AM (IST)
गायत्री परिवार ने पहाड़ी मंदिर परिसर में लगाए पौधे
गायत्री परिवार ने पहाड़ी मंदिर परिसर में लगाए पौधे

जागरण संवाददाता, रांची : गायत्री परिवार के दीया टीम द्वारा प्रत्येक रविवार को पौधारोपण किया जा रहा है। रविवार को पहाड़ी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि वन विभाग रांची के मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार ने गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ पौधारोपण शुरु किया। मौके पर वार्ड 29 के पार्षद अरुण कुमार झा भी उपस्थित थे। सदस्यों ने 12 अशोक के पौधे, 6 पाम ट्री, 5 बेल पौधे एवं 2 क्रिसमस ट्री लगाए। इस दौरान श्रीकांत राय, लक्ष्मण मंडल, राजन कुमार, राजीव चौधरी, अभिषेक कुमार, अभिषेक सिंह, नीलांचल, श्रेया राय, संजय सिंह, उत्सव कुमार, विभाष, घनश्याम शर्मा आदि उपस्थित थे। संजय सेठ व मथुरा महतो ने मिथिला पंचांग का किया लोकार्पण

loksabha election banner

जासं, रांची : कचहरी चौक स्थित विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में रविवार को सांसद संजय सेठ, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, नवीन झा व विद्यानाथ झा विदित ने संयुक्त रूप से मिथिला पंचांग सह समिति के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण किया। समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कुमारी पुनम, सोनम एवं हर्ष ने स्वागत गान किया। लेखानंद झा ने रांची जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन बंद करने के निर्णय का विरोध किया। कहा कि मिथिलावासियों की मांग पर रेलमंत्री रहते लालू प्रसाद यादव ने रांची-जयनगर एक्सप्रेस शुरू किया था। वर्तमान सरकार परिचालन बंद कर राउरकेला से चलाना चाहती है। उन्होंने झारखंड में मैथिली अकादमी की स्थापना की मांग की। सांसद ने कार्यालय निर्माण में दिया सहयोग का भरोसा

सांसद संजय सेठ ने विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय हेतु पांच लाख रुपये सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि समिति कार्यालय के लिए जमीन लें, हम मदद को तैयार हैं। वहीं, विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जमीन दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। मौके पर ज्ञानदेव झा, उदित नारायण ठाकुर, ज्ञानदेव झा, जयंत झा, डा. बच्चा राम झा, सुदिष्ट झा, दिलीप झा, खुरखुर झा, रंजीत लाल दास, निर्भय कांत झा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.