गढ़वा में 8 माह की गर्भवती को गोलगप्पे में जहर देकर मारने की कोशिश, जंगल में छुप कर बचाई जान
Jharkhand गढ़वा के रमकंडा में एक 8 माह की गर्भवती युवती पर उसके पूर्व प्रेमी साकेत केशरी ने शादी का ...और पढ़ें

गढ़वा पुलिस के शिकंजे में आरोपित साकेत केशरी।
HighLights
गर्भवती युवती पर पूर्व प्रेमी ने किया जानलेवा हमला।
गोलगप्पे में जहर और जंगल में हत्या का प्रयास।
संवाद सूत्र, रमकंडा (गढ़वा)। गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
6 साल का प्रेम प्रसंग, एक बच्चा भी
जानकारी के अनुसार, रमकंडा थाना अंतर्गत ग्राम विराजपुर निवासी 23 वर्षीय युवती का पिछले करीब छह वर्षों से रक्सी गांव निवासी 26 वर्षीय साकेत केशरी के साथ प्रेम संबंध था।
दोनों के संबंध से एक वर्ष पूर्व एक बच्चा भी हुआ था। बाद में गांव-समाज के हस्तक्षेप के बाद दोनों को अलग कर दिया गया और मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई।
फिर शुरू हुआ संपर्क, दोबारा हुई गर्भवती
आरोप है कि कुछ महीनों बाद आरोपी ने दोबारा युवती से संपर्क किया और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा। इससे युवती दोबारा गर्भवती हो गई। वर्तमान में वह आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है।
गोलगप्पे में जहर का आरोप, फिर जंगल ले जाकर हमला
पीड़िता के अनुसार, 21 फरवरी 2026 की दोपहर करीब दो बजे आरोपी ने फोन कर उसे कुछ खिलाने की बात कही। युवती ने गोलगप्पा खाने की इच्छा जताई। आरोप है कि गोलगप्पा खाने के बाद उसे उल्टी होने लगी और मुंह से खून आने लगा।
शाम करीब चार बजे आरोपी ने दोबारा फोन कर डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही। लेकिन डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय वह मोटरसाइकिल से उसे बैरिया जंगल की ओर ले गया।
जंगल में करीब 100 मीटर अंदर ले जाकर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। मारपीट में युवती की आंख के पास गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई।
पूरी रात जंगल में छिपकर बिताई
होश आने पर युवती किसी तरह जंगल के दूसरे छोर पर छिप गई और पूरी रात भय के साए में गुजारी। अगली सुबह वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पीड़िता के आवेदन पर रमकंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साकेत केशरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में घरेलू विवाद में दो मर्डर से सनसनी: भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काटा, पति ने पत्नी की ली जान
यह भी पढ़ें- 27 फरवरी सुबह 8 बजे से महाकाउंटिंग! झारखंड के 48 निकायों में 1309 टेबलों पर किसकी कुर्सी पक्की?
यह भी पढ़ें- दो मिनट में समझें झारखंड का ‘अबुआ दिशोम’ बजट 2026-27: 11 पॉइंट्स में पढ़ें हर क्षेत्र के लिए क्या है योजना
