विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Garhwa Murder: गढ़वा में अहले सुबह दिल दहलाने वाली घटना, मॉर्निंग वाक पर निकले वृद्ध की गला रेतकर हत्या, सनसनी

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 07:50 AM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 08:17 AM (IST)

Garhwa Murder News झारखंड के गढ़वा जिले में गुरुवार की अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम ...और पढ़ें

Garhwa Murder News: गढ़वा में मॉर्निंग वाक पर निकले वृद्ध की गला रेतकर हत्या।
Garhwa Murder News: गढ़वा में मॉर्निंग वाक पर निकले वृद्ध की गला रेतकर हत्या।

गढ़वा, जासं। Garhwa Murder News झारखंड के गढ़वा जिले के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर में गुरुवार की अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने सुबह टहलने के लिए निकले जंगीपुर निवासी 60 वर्षीय दसु मेहता की गला रेतकर हत्या कर दी है।घटना जंगीपुर स्टेशन रोड में अहले सुबह साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दसू मेहता चाय पीकर मॉर्निंग वॉक करने स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी अचानक एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए और चाकू से उनका गला काट दिया। साथ ही शरीर के कई जगहों पर चाकू से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया। लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तेजी से बाजार की ओर भाग निकले।

उधर घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दसू मेहता की हत्या से लोग स्तब्ध हैं। इस जघन्य हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक के स्वजन उक्त घटना के संबंध में अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।