Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 3 कोरोना मरीज, अबतक 50; जानें ताजा हाल
Garhwa Jharkhand Corona Update Today रविवार को राज्य में कुल 27 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें दो कोडरमा तीन गढ़वा चार हज़ारीबाग औऱ एक मरीज रांची के बुंडू के हैं।
रांची, जेएनएन। Garhwa, Jharkhand Corona Update Today झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को राज्य में 27 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें पाकुड़, हजारीबाग और जमशेदपुर में चार-चार मामले शामिल हैं। धनबाद, रामगढ़, गढ़वा और चाईबासा में आज तीन-तीन नए मामले पकड़ में आए हैं। दो कोडरमा और एक मरीज रांची के बुंडू के हैं। रामगढ़ में आज 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों का लगा अर्द्धशतक
गढ़वा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार की देर शाम तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों गढ़वा प्रखंड के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। इनमें दो प्रवासी मजदूर कोरवाडीह तथा एक जरगड़ का है। तीनों गवर्नमेंट क्वारेन्टाइन में हैं। कोरवाडीह के दोनों मजदूर हाईस्कूल स्थित क्वारेन्टाइन केंद्र में हैं। जबकि जरगड़ का मजदूर बीरबंधा पंचायत भवन में क्वारेन्टाइन है। इन तीनों को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पताल मेराल में लाकर भर्ती कराया गया।
तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव
आज तीन लोगों के संक्रमित पाए जाने के साथ ही जिले में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 50 हो गई है। इनमें 21 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मालूम हो कि जिले के पहले तीन संक्रमित लोग दो सप्ताह पूर्व ही स्वस्थ होकर घर चले गए थे। 23 मई को चार तथा 24 मई को 14 कोविड मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी होने पर घर चले गए हैं। फिलवक्त जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 29 है।